30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसकी शुरुआत मध्यरात्रि से होगी और करीब 4 घंटे तक रहेगा। हालांकि यह ग्रहण आंशिक है और भारत में नहीं दिखाई देगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक चूंकि इस ग्रहण का भारत में प्रभाव नहीं है, इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा और किसी भी तरह की धार्मिक पाबंदी भी नहीं है।
भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल, 2022 की मध्यरात्रि 12.15 मिनट से शुरू होकर प्रातः काल 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
सूतक काल: सूतक काल की शुरुआत ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले होती है और इस दौरान किसी भी तरह का धार्मिक कार्य करने की मनाही होती है। चूंकि ये सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा और किसी भी तरह के धार्मिक कार्य आदि पर कोई पाबंदी भी नहीं है।