दिल्ली से देवघर के बीच शुरू हुई विमान सेवा, राजीव प्रताप रूडी ने संभाला पायलट का जिम्मा

211 0

झारखंड के देवघर से दिल्ली के लिए शनिवार से सीधी विमान सेवा शनिवार (30 जुलाई 2022) से शुरू हुई। दिल्ली से देवघर और देवघर से दिल्ली के लिए यह फ्लाइट सर्विस प्रतिदिन होगी। इंडिगो एयरलाइंस देवघर से दिल्ली के बीच 186 सीट वाली एयरबस 320 ऑपरेट करेगी।

दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट के लिए बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी और कैप्टन आशुतोष शेखर विमान के पायलट होंगे। दिल्ली की पहली फ्लाइट को वाटर सैल्यूट देने की भी तैयारी है। देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा ने बताया कि दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 30 जुलाई की दोपहर एक बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.45 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 3.15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5.20 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

पहला टिकट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का: दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट का पहला टिकट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कराया है। उनके साथ सांसद मनोज तिवारी, गोरखपुर सांसद रवि किशन, आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सांसद अनुराग शर्मा, सांसद प्रवेश वर्मा, सांसद सुनील सिंह, सांसद कमलेश पासवान और सुब्रत पाठक, सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन व फिल्म अभिनेता शेखर सुमन भी आएंगे।

देवघर से पटना और रांची की सीधी फ्लाइट: इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि पहले हफ्ते देवघर आने वाली फ्लाइट में 80 प्रतिशत और वापसी में 70 प्रतिशत सीटें बुक हो चुकी हैं। वहीं, पहले दिन दिल्ली से देवघर आने वाली पहली कमर्शियल फ्लाइट की 180 सीट की बुकिंग हो चुकी है। जबकि देवघर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में 170 सीट बुक हो चुकी है। देवघर से फ्लाइट रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत शुरू की गई है। इसमें देवघर से पटना और रांची की फ्लाइट भी शामिल हैं। इंडिगो जल्द ही देवघर से पटना और रांची की सीधी फ्लाइट शुरू कर देगा।

देवघर एयरपोर्ट की तकनीकी जानकारी देते हुए सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि समुद्रतल से 802 फीट की ऊंचाई पर स्थित देवघर एयरपोर्ट फिलहाल 654 एकड़ में फैला हुआ है। 2620 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे है जो एयरबस ए 320 और बोइंग 737 दोनों प्रकार के विमानों के लिए उपयुक्त है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नव युवक संघ ने जलाया कार्यपालक अधिकारी का पुतला, चौक चौराहों पर शीतल पेयजल लगाने की मांग

Posted by - April 7, 2022 0
झाझा नगर परिषद अंतर्गत जल नल योजना में जांच एवं बढ़ती गर्मी को देखते हुए नव युवक संघ संयोजक गौरव…

अमेरिका की चेतावनी- जर्मनी और डेनमार्क में हालात नहीं सुधरे तो यात्रा पर फिर लगाएंगे प्रतिबंध

Posted by - November 23, 2021 0
अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अमरीकी…

हजारीबाग में कुंए से बरामद हुआ किसान का शव, रस्सी से बंधा था हाथ पैर, परिजनों ने बताया जमीन के लिए हत्या

Posted by - November 22, 2021 0
हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर गांव में सोमवार की सुबह कुंए से रस्सी से बंधे एक किसान…

झारखंड: मंगेतर के साथ घूमने गई युवती के साथ गैंगरेप, पांच युवक अरेस्ट

Posted by - September 23, 2023 0
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां चाईबासा के बारिजल में मंगेतर के साथ घूमने आई…

असली पिस्टल को खिलौना समझ खेल रही बच्ची ने खुद को मार ली गोली, रिम्स में मौत

Posted by - December 14, 2021 0
रांची के खलारी में घर में रखी पिस्टल को खिलौना समझकर खेल रही बच्ची स्वेता की जान चली गयी. श्वेता ने रिम्स…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *