24 जुलाई को अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन

268 0

24 जुलाई 2022 को भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में वाराणसी के सारनाथ में ऐतिहासिक अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

महासम्मेलन में बेस्ट संवाद सूत्र सम्मान, बेस्ट संवाददाता सम्मान, कलमकार रत्न एवं मीडिया रत्न से  पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित किए जाएंगे।

नई दिल्ली ब्यूरो कार्यालय-भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी की ओर से जानकारी उपलब्ध कराते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक एके बिंदुसार ने ये जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पत्रकार बंधुओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा प्रदान कराने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाने के उद्देश्य से पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्यों की अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति की शुरुआत करने के लिए किया जा रहा हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं राष्ट्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी, राष्ट्रीय अनुशासन समिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की ओर से संगठन के प्रति समर्पित संगठन के कार्यों को गतिशीलता प्रदान करने वाले समस्त मीडिया अधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें पदोन्नति भी किया जा सकता हैं इसके लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों के द्वारा सूची बनाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी मीडिया अधिकारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि कार्यक्रम की तैयारी के लिए तन मन धन से लगे और कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना पर कार्य करें।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव ,मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी, प्रतिनिधि/ सह प्रभारी, बिहार – झारखंड एवं संचालक, सम्मेलन आयोजन समिति अविनाश रंजन ने समस्त पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप सभी तन मन धन से महासम्मेलन में सहभागी बनकर 24 जुलाई को वाराणसी के सारनाथ में आयोजित होने बाली अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वाभिमान  महासम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं। यह महासम्मेलन लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी को एक नई दिशा प्रदान करेगी

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

निलंबित IAS पूजा सिंघल की पल्स सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल समेत 82.77 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने की अटैच,

Posted by - December 1, 2022 0
झारखंड की निलंबित सीनियर IAS अफसर पूजा सिंघल की लगभग 82.77 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने अटैच कर ली…

रामगढ़ उपचुनाव की मतगणना जारी- पांचवे राउंड की गिनती में आजसू की सुनीता चौधरी 19529 वोट से आगे

Posted by - March 2, 2023 0
रामगढ़ उपचुनाव के नतीजों का रुझान आने लगा है। अब तक पांच राउंड की गिनती के आधारिक आंकड़े आये हैं…

नया खुलासा! ज़िन्दा जलाई गई युवती ने मरने से पहले दिया बयान, कहा – ‘जिस तरह मैं मर रही हूं, उसके साथ भी ऐसा ही हो’

Posted by - August 29, 2022 0
झारखंड के दुमका में एक सिरफिरे ने एक लड़की को ज़िंदा जला दिया। शाहरुख नामक एक युवक ने एकतरफा प्यार…

पुलिसकर्मियों को 20 दिनों की क्षतिपूर्ति अवकाश तथा वर्दी भत्ता बढ़ाकर 10 हजार प्रतिवर्ष किया जाए-अंबा प्रसाद

Posted by - September 8, 2021 0
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन झारखंड राज्य में कार्यरत पुलिस कर्मियों के मामले…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *