त्रिकुट पर्वत रोपवे हादसे के बाद एक बाद फिर देवघर में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ. मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया बुढ़वा कुरा के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। 2 घायल हैं। मरने वाले लोगों की पहचान सपना देवी, मोहित कुमार, उपेंद्र कुमार राजा कुमार के रूप में की गई है। वहीं, विक्की कुमार और दर्पण कुमार की स्थिति गंभीर है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहार के कटिहार से पंजीकृत वाहन से बाबा धाम यात्रा पर निकलते थे। इसमें साहिबगंज का रहने वाला विक्की अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ था। वहीं, गोड्ड़ा के रहने वाले साढ़ू उपेंद्र अपने बेटे राजा के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो से लोगों को निकाला गया। इसमें तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गाड़ी विक्की नाम का व्यक्ति चला रहा था।