बिहारः भागलपुर में 4 लोगों को गोली मारने वाला JDU विधायक गोपाल मंडल का बेटा गिरफ्तार

192 0

बिहार पुलिस ने आज जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। आशीष मंडल पर जमीन विवाद में दिनदहाड़े चार लोगों को गोली मारने का आरोप है। गोलीबारी की घटना के बाद से वो फरार चल रहा था।

इसी फरारी के दौरान आशीष मंडल का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो किसी दुकाने के सामने हाथों में माइक लिए पुलिस को यह कहकर खुलेआम चुनौती देता नजर आया था कि पापा विधायक हैं, वो किसी से नहीं डरते और मैं भी नहीं। अब बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आशीष मंडल भागलपुर के बरारी में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी था। 12 दिसंबर को हुई घटना में जमीन विवाद में चार लोगों की दिनदहाड़े गोली मारी गई थी। जिसके बाद से पुलिस से तलाश में जुटी थी। क्रिसमस के दिन आशीष का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो पुलिस को खुलेआम चुनौती देते नजर आए थे। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।

क्रिसमस के दिन अपने रेस्टोरेंट से पुलिस को दी थी चुनौती

शिकायत मिलने के बाद पुलिस आशीष की तलाश में थी। इसी बीच क्रिसमस के दिन भागलपुर में स्थित अपने रेस्टोरेंट द बिग डैडी के सामने खड़े होकर आशीष ने यह कहा था कि पिता विधायक हैं, वो किसी ने नहीं डरते। और मैं भी नहीं। आशीष के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके बाद पुलिस की किरकिरी हो रही थी। क्योंकि वायरल वीडियो में पुलिस का एक जवान भी आशीष के पीछे खड़ा नजर आ रहा था।

वायरल वीडियो से पुलिस की हो रही थी किरकिरी

आशीष मंडल के क्रिसमस वाले वायरल वीडियो पर पुलिस की खूब किरकिरी हो रही थी। लोग सवाल उठा रहे थे कि लोगों को गोली मारने वाले को पुलिस गिरफ्तार करने के बदले सुरक्षा दे रही है। दूसरी ओर वायरल वीडियो में जिस तरह आशीष ने पुलिस को खुलेआ चुनौती दी, उससे भी खाकी की शाख पर बट्टा लगा था। अब हालांकि आशीष को उसके रेस्टोरेंट द बिग डैडी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे है,कई लोगों पर गोली चलाने का आरोप है। कह रहे है पापा विधायक है वो भी किसी से नही डरते और मैं भी नही।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झारखंड में लंबे समय से ड्यूटी से गायब और भ्रष्टाचार में लिप्त 27 डॉक्टर बर्खास्त होंगे, निबंधन भी रद्द होगा

Posted by - October 13, 2022 0
Ranchi awaz live रांची – लंबे समय से ड्यूटी से गायब और भ्रष्टाचार में लिप्त राज्य के 27 डॉक्टर बर्खास्त…

भाजपाइयों ने चंदौल पंचायत में किया मास्क एवं दवा किट का वितरण

Posted by - September 5, 2021 0
बड़कागांव। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए मास्क एवं दवा किट का वितरण बड़कागांव प्रखंड के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *