राहुल गांधी की जान को खतरा, कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

139 0

भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जान को खतरा है। राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जिसके बाद कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राहुल गांधी की सुरक्षा की उचित व्यवस्था की मांग की है।

बुधवार 28 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

उन्होंने पत्र में लिखा कि शनिवार को दिल्ली में प्रवेश के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा से कई बार समझौता किया गया। भीड़ राहुल गांधी के करीब पहुंच जाती थी, लेकिन पुलिस के जवान मूकदर्शक बने रहते थे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की अगले पड़ाव का जिक्र करते हुए राहुल की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बनाना पड़ा सुरक्षा का घेरा

कांग्रेस के पत्र में लिखा गया है कि दिल्ली पुलिस, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, “बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और राहुल गांधी के चारों ओर एक परिधि बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही, जिन्हें जेड प्लस (Z+ Security) सुरक्षा दी गई है।”

पत्र में ये भी कहा गया है कि स्थिति इतनी गंभीर थी कि गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रियों को एक सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। दिल्ली पुलिस “मूक दर्शक” बनी रही।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज फिर गिरफ्तार, महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला

Posted by - January 20, 2022 0
महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में…

दलित दूल्हे को दबंगों ने पीटा, घोड़ी से जबरन उतारा, बोले- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई हमारे गांव में…

Posted by - May 10, 2023 0
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दलित दूल्हे द्वारा घोड़ी पर बैठकर बारात ले जाने पर अपर कास्ट के कुछ…

Punjab Election: बीजेपी ने जारी की 34 कैंडिडेट्स की पहली लिस्‍ट,12 किसान परिवार से, 8 दलित और 13 सिख,

Posted by - January 21, 2022 0
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची (BJP Candidates List) जारी कर दी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *