Punjab Election: बीजेपी ने जारी की 34 कैंडिडेट्स की पहली लिस्‍ट,12 किसान परिवार से, 8 दलित और 13 सिख,

318 0

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची (BJP Candidates List) जारी कर दी है। पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

पंजाब चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) के लिए भाजपा द्वारा जारी 34 उम्मीदवारों की सूची में 12 ऐसे उम्मीदवार हैं जो किसान परिवार से आते हैं। इसके अलावा पार्टी ने 13 सिखों को टिकट दिया है। साथ ही पार्टी ने अनुसूचित जाति से आने वाले 8 उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है। भाजपा की इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व आईएएस शामिल हैं।

उन्होंने पंजाब चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। दुष्यंत गौतम ने कहा, ”भाजपा चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहती है कि उन्होंने पंजाब के रविदासिया समुदाय का ध्यान रखते हुए चुनाव की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी की है।”

दुष्यंत गौतम ने इस दौरान पीएम मोदी की सूरक्षा में चूक के मामलो पर पंजाब की कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, ”पंजाब की प्रदेश सरकार ने देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा। 5 जनवरी को फिरोजपुर में हुई घटना से पता चलता है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था इसके लिए महत्वपूर्ण नहीं है।”

उन्होंने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आखंड में डूबे हुए हैं। उनकी ही विधानसभा में रेत का अवैध खनन हो रहा है। इससे साबित हो रहा है कि प्रदेश के रेत माफिया से उनके घनिष्ठ संबंध हैं। भाजपा के पंजाब प्रभारी ने कहा कि पंजाब की जनता कुशासन से त्रस्त है। पिछले कुछ समय से पंजाब में नशे की समस्या, भ्रष्टाचार और कई अन्य समस्याएं आती रही, दुर्भाग्य है कि आज भी वो समस्याएं जस की तस हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में पंजाब में कोई प्रगति नहीं हुई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुंबई पुलिस के दफ्तर पहुंचे पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, वकील बोले- जान का खतरा है

Posted by - November 25, 2021 0
मुंबई की एक अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह गुरुवार को शहर…

CRPF में पोशाक को लेकर नए आदेश: अब मिनिस्ट्रियल व हॉस्पिटल कर्मी भी पहन सकेंगे कॉम्बैट ड्रेस

Posted by - November 27, 2021 0
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ ने लड़ाकू पोशाक (कॉम्बैट ड्रेस) को लेकर नए आदेश जारी किए हैं।…

चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन, केरल में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Posted by - March 25, 2023 0
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Congress Senior Leader Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता खत्म हो गई है। कांग्रेस पार्टी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *