भाजपा सांसद का दावा- झारखंड में 1800 स्कूलों में शुक्रवार को हो रही छुट्टी, एनआईए जांच की मांग

215 0

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। झारखंड के 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। उन्होंने कहा, इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआई) से कराई जाए।

दुबे ने लोकसभा में कहा, झारखंड में इस्लामीकरण हो रहा है। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि बांग्लादेश पास में ही है। उन्होंने कहा, अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है। इसके किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

वहीं भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड के पिछड़ेपन का विषय उठाया और दावा किया कि विकास के कई मानकों पर राज्य बहुत पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, राज्य नागरिकों को अनुसंधान, अवसर और कौशल विकास मुहैया कराने में विफल रहा है। झारखंड में सिर्फ सात-आठ नए स्टार्ट-अप पंजीकृत हुए हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

चुरचू, चरही में चल रहा है कोयला का अवैध कारोबार, मोटरसाइकिल, पिकअप से जमा किया जा रहा है अवैध कोयला

Posted by - July 27, 2023 0
REPORT- विजय दास चुरचू(आवाज़)| प्रखण्ड के चुरचू  के बोदरा  गांव में संचालित  हार्ड कोक   व चरही थाना क्षेत्र के…

पाकिस्तानः इस्लामाबाद में UNICEF अधिकारी के साथ रेप, सुरक्षा में तैनात गार्ड ने ही की दरिंदगी

Posted by - June 9, 2022 0
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां यूनिसेफ की एक अधिकारी के साथ…

बिहार भाजपा का कद इतना मजबूत करें कि दूसरे दल दिखाई न पड़ें : नित्यानंद राय

Posted by - April 29, 2022 0
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री एवं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टीजनों से भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान…

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लंबित वेतन का भुगतान दशहरा तक होने की घोषणा

Posted by - September 23, 2022 0
Ranchi awaz live रांची – आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के लंबित वेतन का भुगतान दशहरा तक होने की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *