बिहार भाजपा का कद इतना मजबूत करें कि दूसरे दल दिखाई न पड़ें : नित्यानंद राय

267 0

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री एवं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टीजनों से भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा के जनाधार को इतना बड़ा कर दीजिए कि दूसरे दल दिखलाई न पड़ें। आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी मोर्चा के पदाधिकारी 75 – 75 नए कार्यकर्त्ताओं को बीजेपी से जोड़ें। हर युवा पदाधिकारी 100 नए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखें।

नित्यानंद राय शुक्रवार को होटल निर्मला में आयोजित पार्टी समर्थकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के सात मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के विचार के वाहक बनें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों को जन – जन तक पहुंचाने में मोर्चा के कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएं। श्री राय ने कहा कि मोर्चा के संगठन को सभी बूथों तक मजबूत बनाना है। भारतीय जनता पार्टी का सपना है बिहार को आत्मनिर्भर बनाना।

उन्होंने पार्टी के मोर्चों द्वारा किये गये कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी ने नयी ऊंचाई को प्राप्त किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि सांगठनिक , सामाजिक एवं राजनीतिक विस्तार में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका आवश्यक होती है। उन्होंने मोर्चा को पार्टी के लिए नेता बनाने की मशीन की संज्ञा देते हुए कहा कि इसके ही कार्यकर्ता आगे चलकर पार्टी को चलाने का काम करते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए बीजेपी के हमेशा तैयार रहने की बात कही।

विधायक श्रेयसी सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपना देखना और उसे साकार करना हमारा एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण आस्था प्रकट करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए हम सभी सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार हैं।

जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की जबकि मौके पर जिला महामंत्री विनय कुमार पांडे , सोनेलाल पासवान , गोपाल कृष्ण , प्रकाश कुमार भगत , विवेक कुमार सिंह , साधना सिंह आदि पार्टीजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

वीडियो-बोरिंग करने वाली गाडी में लगी भीषण आग, 7 धमाकों से इलाके में दहशत, दमकल आग बुझाने में जुटी

Posted by - October 23, 2021 0
रांची के जगननाथपुर थाना क्षेत्र के कटहल कोचा रेलवे क्रॉसिंग में बोरिंग गाड़ी में लग गयी । सात जबरदस्त धमाकों…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह में की ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत

Posted by - October 12, 2022 0
गिरिडीह के झंडा मैदान में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम को लेकर…

ब्रिटेन ने शुरू किया रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान, कहा करेंगे आर्थिक प्रतिबंधों की ‘‘पहली बमबारी

Posted by - February 22, 2022 0
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश आर्थिक प्रतिबंधों की ‘‘पहली बमबारी”” करके रूस को निशाना…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *