गुमला : गुमला में सदर थाना क्षेत्र के लूटो गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. मृतकों में मृतकों में सास-ससुर और बहू शामिल हैं।मृतकों की पहचान बंधन उरांव (55), उसकी पत्नी सोमारी देवी (50) और बहू बासमुनी देवी शामिल हैं। बासमुनी के पति बालकिशुन चेन्नई में मजदूरी करने गया हुआ है।
घटना के समय घर पर तीनों के अलावे बासमुनि के दो मासूम बच्चे सो रहे थे। इसके कारण उनकी जान बच गई। हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर ही लगा है। वहीं, देर रात आरोपी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीनों ही तंत्र-मंत्र कर मेरे परिवार को बर्बाद करना चाह रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।पुलिस ने कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है। बंधन की पत्नी सोमारी गांव में झाड़फूंक का काम करती थी। इसी कारण आरोपी भतीजा के साथ उनका अक्सर विवाद होता रहता था।