बेड़ोकला से चांदगढ़ जाने वाली पुल जर्जर, दुर्घटना को कर रहा आमंत्रित

158 0

बरकट्ठा:- बेड़ोकला से चांदगढ़ जाने वाली गोंदासिंगा नाला पर स्थित जर्जर पुल बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। ज्ञात हो इस मार्ग से सैकड़ों छोटी- बड़ी वाहनों का आवागमन होता है। यह पुल तिलैया एवं हजारीबाग को जोड़ती है।

वहीं पुल का निरीक्षण करने पहुंचे बेड़ोकला मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र पांडेय ने कहा, पूल का छड़ साइड से और नीचे से लगभग निकल चुका है जो खतरे की घंटी बजा रहा है ।बताया कि कुछ वर्ष पहले यज्ञ हेतु चंदा लेने कमांडर वाहन से आए लोगों की गाड़ी इस पुल के नीचे गिर गई थी जिसमें 3 लोगों की मौत व कई घायल हुए थे।

कहा कि पुल से बड़ी वाहनों का आवागमन नहीं हो पाता है।लेकिन जान जोखिम में डालकर कुछ चालक गाड़ी पार कर लेते हैं। वहीं विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में पुल पुलिया का निर्माण तथा अन्य योजनाएं जोरों से चल रही है। आवश्यकतानुसार निर्माण हेतु आधारशिला भी रखी जा रही है।

बताया कि इस पुल का पुनर्निर्माण जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए हमने विभाग से पत्राचार किया है। संभवतः इस वर्ष ही इसके निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी।

वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक से शीघ्र पुल निर्माण कराने का आग्रह किया। मौके पर पंसस रामचंद्र साव, वार्ड सदस्य वासुदेव पासवान, शेखावत अंसारी, शिक्षक रामेश्वर यादव, धीरेंद्र बैठा, राजू पासवान, देवी लाल यादव ,कारू पासवान समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

11 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन

Posted by - October 9, 2022 0
रांची। मांडर ऐतिहासिक मुडमा जतरा का 11 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उद्घाटन करेंगे. 12 तारीख को समापन समारोह…

तख्तापलट की आशंका-सूडान में प्रधानमंत्री और सभी मंत्री गिरफ्तार, सड़कों पर सेना तैनात

Posted by - October 25, 2021 0
सूडान में सैन्य तख्तापलट की खबरों के बीच अंतरिम सरकार के कई मंत्रियों और सदस्यों को उनके घरों में गिरफ्तार…

झारखंड में मॉब लिंचिंग के दोषी को अब मौत की सजा, विधेयक पास, ‌‌BJP ने बताया झारखंड विरोधी बिल

Posted by - December 21, 2021 0
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्य में मॉब लिंचिंग रोकने के लिए झारखंड भीड़, हिंसा एवं भीड़…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *