झारखंड में भूकंप के झटके- सिंहभूम जिले में 4.1 तीव्रता से हिली धरती

287 0

रांची : झारखंड में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके राज्य के सिंहभूम जिले में लगे हैं। सिंहभूम जिले में भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई है। लोगों ने जैसे ही झटके महसूस किए, वो अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। हालांकि इन झटकों से किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, झारखंड के सिंहभूम जिले में आज दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। बताया गया है कि असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के तेजपुर में रिक्टर पैमाने पर 3.8 की तीव्रता का भूकंप आया।

…तो इस वजह आता है भूकंप
दरअसल पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं और ये प्लेस्ट लगातार घूमती रहती है। जिस जगह पर प्लेट्स टकराते हैं, उसे फॉल्ट लाइन कहा जाता है। प्लेट्स के टकराव के कारण उसके कोने मुड़ने लगते हैं और कई बार ज्यादा दबाव की वजह से ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। इसके कारण पैदा हुई ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है और फिर डिस्टर्बेंस की वजह से भूकंप आता है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झारखण्ड – कबाड़ी वाले दिलदार के प्यार में कैसे पड़ी रुबिका? अंजाम में हुए 50 टुकड़े, अब लव जिहाद की चर्चा

Posted by - December 19, 2022 0
दिल्ली के श्रद्धा मर्डरकेस की गुत्थी अभी सुलझ भी नहीं पाई थी कि झारखंड के साहिबगंज जिले से उससे भी…

एनटीपीसी के वाणिज्यिक निदेशक का परियोजना दौरा

Posted by - September 10, 2021 0
हजारीबाग. एनटीपीसी के निदेशक (वाणिज्यिक)  सी के मंडल ने हजारीबाग स्थित कोयला खनन परियोजनाओं का दौरा किया। परियोजना के कार्यकारी…

झारखंड में शिक्षक नियुक्ति पर फिर लगी रोक, आरक्षण रोस्टर क्लियर नहीं होना बना वजह

Posted by - March 25, 2023 0
राज्य में होने वाली शिक्षक नियुक्ति पर एक बार फिर रोक लग गयी है। ऐसा जिलावार आरक्षण रोस्टर क्लियर नहीं…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *