चतरा :अवैध नर्सिंग होम के संचालन पर उपायुक्त अबु इमरान सख्त होते हुए कुंदा प्रखंड क्षेत्र में ममता नर्सिंग होम के नाम से नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को प्रसव हेतु एडमिट किया जाता है एवं प्रसव के दौरान अलग अलग तिथि में दो मृत बच्चे के जन्म की घटना सामने आई है।
डीसी अबु इमरान सिविल सर्जन चतरा को जांच कर जल्द से जल्द नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा क्लिनिकल इस्टेबलीस्टमेन्ट एक्ट का उलंघन करने वाले व अवैध रूप से जिले में संचालित नर्सिंग होम के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी प्रतापपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदा द्वारा जांच की गई।
जांच के पश्चात कुंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी खगेस कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 24.जुलाई को मानती देवी पति- ब्रजेश गंझू उम्र 20 वर्ष एंव दिनांक 25.जुलाई को किरण देवी पति- विश्वनाथ गंझू उम्र 28 वर्ष दोनो ग्राम- हेसातू थाना- कुन्दा के रहने वाली हैं इन दोनो महिलाओं को प्रसव कराने के नाम पर एडमिट किया गया था।
प्रसव हेतु मानती देवी का ऑपरेशन 24 जुलाई को किया गया था ।जिसमें मृत बच्चे मृत्य का जन्म हुआ था। वहीं किरण देवी का ऑपरेशन 25.जुलाई को किया गया और इनका भी बच्चा जन्म लिया था।
जांच के क्रम में पता चला है कि ममता नर्सिंग होम झारखंड क्लिनिकल इस्टेबलीस्टमेन्ट एक्ट के तहत किसी प्रकार से निबंधित नही है। अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालक व झोलाछाप डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव के ऊपर कुंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और नियमानुसार आगे की भी कार्रवाई की जा रही है।