खैरा‌ के‌ त्रिपाल ‌होटल‌ मे‌ लगी‌ आग‌ ,नगद सहित कई महत्वपूर्ण ‌ कागजात ‌जलकर‌ खाक‌

98 0

‌टाटीझरिया‌ -‌(आवाज )‌ थाना‌‌ क्षेत्र ‌ के‌ मेन‌ रोड‌ खैरा‌ मे‌ त्रिपाल ‌ होटल‌ सह‌ राशन, दुकान ‌में आग लगने से हजारो की संपत्ति जलकर ख़ाक हो गयी। संचालक प्रदीप‌ कुमार ‌ने बताया सुबह पांच बजे‌  से‌ शाम‌ नौ बजे‌ तक‌ खुला‌ रखते‌ है‌ ,फिर‌ शाम‌ को‌ दुकान ‌ बंद‌ कर‌ अपने‌ घर‌ चले‌ जाते‌ है‌ प्रत्येक ‌ दिन ‌ की‌ तरह‌‌ जब शनिवार की सुबह अपनी पत्नी ‌अंजु‌ कुमारी के साथ दूकान खोलने आये तब‌ देखा‌ कि‌ मेरे‌ दुकान ‌ मे‌ आग‌ लगा‌ हुआ‌ है‌ ,आग‌ इतनी ‌ तेज‌ थी‌ कि‌ उसपर ‌ काबु‌ पाना‌ मुस्किल‌ था‌।

ग्रामीणों ‌ के सहयोग ‌आग बुझाते ‌ बुझाते दूकान का काउंटर पूर्ण रूप से‌ जल चुका‌ था दुकानदार ‌ के‌ कहने अनुसार काउंटर मे‌ रखे‌,नगद‌ ‌ बीस‌ हजार ‌ रूपये‌ , प्रदीप‌ कुमार‌ का‌ सर्टिफिकेट ,एल‌आई‌सी‌ ,का‌ बाउण्ड‌ पेपर ‌ ,‌ सहारा इन्डिया ‌ का‌ बाउण्ड‌ एवं‌ राशन‌ का‌ समान सभी‌ मिलाकर ‌ एक लाख रुपये का‌ संपत्ति ‌ जलकर‌ खाक‌ हो‌ गया‌ ।

आग‌ कैसे‌ लगा‌
भुक्तभोगी ‌ द्वारा ‌ बताया‌ जा‌ रहा‌ है‌ कि‌ जब‌ हम‌ दुकान‌ बन्द‌ करके‌ घर‌ जाते‌ है‌ तो‌ बिजली ‌ का‌ सभी‌ कनेकशन‌ काटकर‌ जाते‌ है‌ ,हमे‌ शक‌ है‌ कि‌ हमारे ‌ दुकान ‌ मे‌ मेरे‌ बिरोधी‌ द्वारा ‌आग‌  लगाया ‌ गया‌ है‌ ,कुछ‌ दिन‌ मे‌ पता‌ चल‌ जाएगा ‌।यह‌ घटना‌ के‌ सम्बन्ध ‌ मे‌  टाटीझरिया ‌ थाना को‌  सूचित ‌ किया ‌ गया‌ है‌ समाचार ‌ लिखे जाने‌ तक भुक्तभोगी ‌ द्वारा थाना में आवेदन ‌ नहीं ‌ दिया ‌ गया था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अब हम देख सकेंगे आकाशगंगा के रंगीन और गहरे नजारे, NASA के Telescope का कमाल, राष्ट्रपति Biden ने जारी की पहली तस्वीर

Posted by - July 12, 2022 0
दुनिया के सामने वेब स्पेस टेलीस्कोप से ली गई पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस फोटो में अंतरिक्ष की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *