जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, भाषण के बीच हमलावर ने मारी छाती पर गोली

173 0

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है। जापान की नारा सिटी में वह भाषण दे रहे थे और इसी दौरान वह गोली लगने के कारण गिर गए थे। हालांकि बाद में इसकी पुष्टि हो गई कि उन्हें गोली मारी गई है। जापान के अधिकारियों ने शिंजो आबे के निधन की पुष्टि की है। गोली उनके सीने में मारी गई थी।

बता दें कि शिंजो आबे को गोली मारने के आरोप में नारा शहर के रहने वाले एक 41 वर्षीय व्यक्ति तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार किया गया है। जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने मौके से एक बंदूक भी जब्त की है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था। जापानी मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि संदिग्ध, 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया, समुद्री आत्मरक्षा बल का पूर्व सदस्य है।

सुबह ही समाचार एजेंसी एएफपी ने जापानी मीडिया के हवाले से कहा था कि 67 वर्षीय पूर्व विश्व नेता की हालत काफी गंभीर थी और उनके बचने की उम्मीद कम थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “मेरे प्रिय मित्र आबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8.29 बजे) की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 67 वर्षीय शिंजो आबे शहर की एक सड़क पर भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज ने बताया, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर पड़े।

शुरुआती खबरों में बताया गया था कि वह घायल हो सकते हैं। वहां मौजूद एक एनएचके रिपोर्टर ने कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह लग रहा था और शिंजो आबे के शरीर से खून बहते हुए भी देखा।”

पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को करीब 11.30 बजे (जापान के समयानुसार) हिरासत में ले लिया था। दुनियाभर के नेताओं ने हमले पर दुख व्यक्त किया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

यौन शोषण के आरोप में झामुमो जिलाध्यक्ष निलंबित- विवाहित होते हुए भी शादी का दिया था झांसा

Posted by - July 11, 2023 0
हजारीबाग। झामुमो जिलाध्यक्ष शम्भूलाल यादव को झामुमो केंद्रीय समिति ने निलंबित कर दिया है। केंद्रीय समिति ने पूरे प्रकरण की…

रूस की Perm स्थित University में बड़ा हमला, जान बचाने के लिए छत और खिड़कियों से कूदे छात्र

Posted by - September 20, 2021 0
पर्म: रूस से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पर्म स्थित यूनिवर्सिटी में अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की है।…

न्यूयॉर्क के मेट्रो स्टेशन पर अंधाधूंध फायरिंग, दर्जनों घायल, कई बम मिले, आतंकी हमले की आशंका, एक हिरासत में  

Posted by - April 12, 2022 0
अमेरिका (America) से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. न्यूयॉर्क के मेट्रो स्टेशन (New York Metro Station) पर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *