जमशेदपुर – झारखंड के चाईबासा में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी। घटना हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र के केंदपोसीगांव के टोली मूइकोलोरइस में घटी. मृतकों में 50 वर्षीय सिराम खंडाईत, 45 वर्षाया मानी खडाइत, 22 वर्षीय बेटा गोबरा खंडाईत और 3 वर्षाय पोता बासुदेव खडाइत शामिल है।
मृतक के पड़ोसी ने बताया कि वह देर रात वॉशरुम जाने के लिए उठी थी तभी घटनास्थल पर एक अंजान व्यक्ति को देख कर घबरा गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग भी जाग गए, लेकिन तब तक वह फरार हो गया था।
ग्रामीण जब सिराम के घर गए तो वहां खून से लथपथ चार लाशें पड़ी थी।जिसमे एक 3 वर्ष का बच्चा भी शामिल है। सभी को टांगी से काटकर मारा गया है।चारों मृतकों के सिर, चेहरे व गर्दन पर कई जगह धारदार टांगी से काटे जाने के निशान थे।