झारखंड : BJP नेत्री पर बड़ा आरोप, दिव्यांग नौकरानी को छड़ से मारती थी, मुंह से साफ़ कराया मल मूत्र

241 0

पढ़े-लिखे और पैसे वाले परिवार के सदस्यों द्वारा हैवानियत की घटनाएं बीते कुछ दिनों से खासा चर्चा में रही हैं। चाहे बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी का मामला हो या नोएडा में महिला वकील भाव्या राय द्वारा गार्ड से बदसलूकी का। अब झारखंड से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस केस में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीबी पात्रा की पत्नी और बीजेपी नेता सीमा पात्रा पर नौकरानी से हैवानियत के आरोप लगे हैं।

बीजेपी नेता सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होंने आठ साल तक दिव्यांग लड़की को घर में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उन्होंने बंधक बनाई गई लड़की से न केवल घर के काम करवाएं। बल्कि क्रूरता की हदें पार करते हुए उससे जीभ से फर्श तक साफ कराया। नौकरानी सुनीता ने बताया कि सीमा पात्रा ने उन्हें कई दिनों तक भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा। लोहे की रॉड मारकर उसके दांत तक तोड़ दिए।

22 अगस्त को पुलिस ने सीमा से घर कराया था मुक्त

अस्पताल में इलाजरत सीमा पात्रा की नौकरी सुनीता ने बताया कि उन्होंने गर्म तवे से शरीर के कई हिस्सों में दागा, जिसके निशान अभी भी हैं। उल्लेखनीय हो कि नौकरानी को पुलिस ने 22 अगस्त को भाजपा नेत्री के रांची के अशोकनगर स्थित आवास से मुक्त कराया। इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। रिम्स में इलाज के दौरान ही उसने बीजेपी नेता सीमा पात्रा की दरिंदगी और अपने ऊपर हुए जुल्मों की दांस्ता सुनाई।

मैडम के बेटे ने मुझे हरबार बचायाः सुनीता

सुनीता ने बताया कि मैडम ने जीभ से पेशाब साफ करने पर भी मजबूर किया। नौकरानी सुनीता ने बताया कि मैडम के बेटे आयुष्मान ने मुझे हर बार बचाने की कोशिश की। सुनीता ने आरोप लगाया कि खाना न दिए जाने के कारण वह काफी कमजोर हो गई थी, यहां तक कि उससे खड़ा तक नहीं हुआ जाता था। इसके बावजूद सीमा पात्रा उससे घर के काम करवाती थी।

गुमला की रहने वाली है आदिवासी सुनीता

सीमा पात्रा की नौकरानी सुनीता आदिवासी समुदाय की है। वो गुमला के एक गांव की रहनेवाली है। बताया गया कि करीब 8 साल पहले वह सीमा पात्रा के घर मेड के तौर पर काम करने के लिए लाई गई थी। बाद में वह दिल्ली में उनकी बेटी वत्सला पात्रा के साथ भेज दी गई। दिल्ली से उनके तबादले के बाद सुनीता वापस रांची सीमा पात्रा के घर आई। जहां बात-बात पर उसकी पिटाई की गई। दर्जनों बार उसे गरम तवे से दागा गया।

मुंह से चाटकर पेशाब को करना पड़ता था साफ

सुनीता ने बताया कि जिस कमरे में उसे बंद किया गया, वहीं उसका बेडरूम और बाथरूम था। लगातार पिटाई से वह इस तरह अशक्त हो गई थी कि फर्श पर घिसट-घिसट कर चलती थी। उसने बताया कि अगर गलती से मेरा पेशाब कमरे से बाहर चला जाता तो उसे अपने मुंह से उसे चाट कर साफ करना पड़ता था। सुनीता के साथ क्रूरता की हदें पार करने वाली भाजपा नेता सीमा पात्रा का इस मामले पर अभी तक कोई पक्ष नहीं आया है।

पुलिस ने कहा- ठीक होने पर सुनीता को कोर्ट में किया जाएगा पेश

इधर रिम्स में सुनीता का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जब उसे यहां लाया गया था, तब वह बहुत कमजोर थी। धीरे-धीरे उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि नौकरानी सुनीता के ठीक होने के बाद उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं मामले की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है।

कांग्रेस विधायक ने ट्वीट कर बीजेपी पर लगाए आरोप

भाजपा नेता सीमा पात्रा पर सनसनीखेज आरोप के बाद कांग्रेस विधायक दीपिका सिंह पांडे ने ट्वीट कर कहा कि लानत है आपकी नेता सीमा पात्रा पर, जिसने एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं। कहां हैं स्मृति ईरानी, क्यों सोया है भाजपा का महिला मोर्चा। उतरिए सड़क पर और सख्त सजा की मांग करिए। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीमा पात्रा की दरिंदगी की कहानी सामने आने के बाद बीजेपी ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बड़ी कार्रवाई – हंटरगंज के नागर छेछीमंजार मौजा में दो अवैध बालू डंप सीज, 76 ट्रैक्टर बालू जब्त

Posted by - September 8, 2021 0
चतरा (awaz-live) : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों को दरकिनार कर जिला के हंटरगंज प्रखंड में निरंजना नदी का…

पेड़ से मिला लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Posted by - September 6, 2021 0
बड़कागांव।बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा पंचायत निवासी ईश्वरी महतो की 45 वर्षीय पत्नी फुगीया देवी आज अहले सुबह आम के…

अमरीकी शख्स का दावा- एलियंस ने मेरा अपहरण कर हाथ में अजीब सा यंत्र फिट किया, फिर मेरी जिंदगी तबाह हो गई

Posted by - November 18, 2021 0
एक अमरीकी शख्स ने अजीबो-गरीब दावा किया है। इस शख्स का कहना है कि उसका अपहरण एलियन्‍स ने कर लिया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *