सचिवालय घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई भाजपा सांसद, विधायक हिरासत में

178 0

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मंगलवार को सचिवालय का घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की बेरीकैडिंग तोड़कर सचिवालय परिसर में घुस गए। पुलिस ने भाजपा सांसदों व विधायकों सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया है।

सुबह से ही राज्यभर के भाजपा कार्यकर्ता प्रभात तारा मैदान पर एकत्र होने लगे थे। इसमें हिस्सा लेने के लिए राज्यभर से हजारों कार्यकर्ता राजधानी रांची पहुंचे हैं। हल्ला बोल में हिस्सा लेने के लिए संताल परगना से सांसद निशिकांत दुबे भी हजारों समर्थकों के साथ विशेष ट्रेन से यहां पहुंचे। सचिवालय घेरो कूच से पहले प्रभात तारा मैदान पर भाजपाने एक जनसभा भी की। सभा के मंच पर भाजपा प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद और विधायक प्रमुख रूप से मौजूद थे।

सभा के बाद एक जुलूस के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय की ओर आगे बढ़े। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। भाजपा सासंद संजय सेठ बैरिकेडिंग तोड़कर सचिवालय परिसर में पहुंच गये, बाद में उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसु गौर के गोले छोड़े व पानी का बौछार छोड़ने के बाद लाठी चार्ज करना पड़ा।

इससे पूरा धुर्वा इलाका रणक्षेत्र बन गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर तनाव बना हुआ है और भाजपा कार्यकर्ता हंगामा व नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर रहे है। पुलिस ने सांसद सेठ के अलावा सासंद समीर उरांब, सुनील सिंह, विधायक बिरंची नारायण के अलावा अन्य नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर को भी हिरासत में लिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अनुसूचित जनजाति की मांग को लेकर तीन राज्यों में सड़क पर उतरे कुछ समुदाय के लोग, कई ट्रेनें हुई रद्द

Posted by - September 21, 2022 0
Ranchi awaz live पूर्वी भारत के कई हिस्सों में कल कुरमी समाज के लोगों ने एसटी(ST) का दर्जा देने की…

ब्रिटेन ने शुरू किया रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान, कहा करेंगे आर्थिक प्रतिबंधों की ‘‘पहली बमबारी

Posted by - February 22, 2022 0
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश आर्थिक प्रतिबंधों की ‘‘पहली बमबारी”” करके रूस को निशाना…

Video News:-सतर्क हो जाइए धनबाद स्टेशन में नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने पर देना होगा जुर्माना

Posted by - December 6, 2021 0
धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में जहां – तहां वाहन खड़ी करने पर जुर्माना लगेगा। अगर आप वाहन को…

नक्सली मुठभेड़ में घायल बिहार के जवान की मौत, राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - September 22, 2022 0
रांची. चतरा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *