पाकिस्तान के कराची में जोरदार ब्लास्ट, दो चीनी नागरिकों समेत चार की मौत और कई अन्य घायल

241 0

पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। नई सरकार के बनते ही लगातार पाकिस्तान में धमाके हो रहे। ताजा मामला कराची से है। यहां यूनिवर्सिटी में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका यूनिवर्सिटी परिसर में खड़ी कार में बताया जा रहा है। इस धमाके में दो चीनी नागरिकों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस धमाके में कई गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये धमाका एक सफेद रंग की कार में हुआ है। इस कार से ही आग की लपटे निकलती हुई देखी गईं। धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हर तरफ से चीख पुकार की खबरें सुनाई देने लगीं।

इस धमाके के बाद से चारों तरफ से कार के अंदर से धुएं के गुबार उठ रहे हैं। धमाके की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और बचाव कर्मी पहुंच चुके हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मस्कान चौरंगी के पास एक वैन में ‘सिलेंडर विस्फोट’ हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक विस्फोट पर अन्य कोई टिप्पणी नहीं की है। यानी विस्फोट एक हादसा था या फिर इसके पीछे कोई साजिश है इसको लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मुराद अली शाह ने दिए जांच के आदेश
इस बीच, सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना का संज्ञान लिया है और आतंकवाद निरोधी विभाग और एसएसपी ईस्ट को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

शाह ने घायलों को दाउ यूनिवर्सिटी अस्पताल (Dow University Hospital) में स्थानांतरित करने के निर्देश भी जारी किए। इसेक साथ ही कराची आयुक्त को धमाके की जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

आत्मघाती विस्फोट की जताई संभावना
पूर्वी पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) मुकद्दस हैदर ने बताया कि, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस बात की जांच की जा रही है कि यह ब्लास्ट आतंकवादी कृत्य था या दुर्घटना। शुरुआती जांच के मुताबिक आत्मघाती विस्फोट में बुर्का पहने महिला शामिल हो सकती है।

घटना स्थल पर एसपी ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया है, जबकि मृतकों और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सपुत्री के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुई रागिनी सिंह

Posted by - December 15, 2022 0
दिल्ली: राज्यसभा सांसद सह भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की सुपुत्री आयुष्मति श्रेया के आशीर्वाद समारोह में भाजपा प्रदेश…

जेएमएम नेता और पूर्व जिप सदस्य दुर्योधन चौधरी का निधन, बरवाअड्डा में शोक का माहौल

Posted by - June 24, 2022 0
धनबाद : झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य व झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के करीबी रहे पूर्व जिप सदस्य दुर्योधन चौधरी…

रूस की Perm स्थित University में बड़ा हमला, जान बचाने के लिए छत और खिड़कियों से कूदे छात्र

Posted by - September 20, 2021 0
पर्म: रूस से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पर्म स्थित यूनिवर्सिटी में अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की है।…

कोडरमा : बंद खदान से युवती का शव बरामद, तीन दिन पहले परिजनों ने कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Posted by - September 24, 2021 0
कोडरमा : कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के परतांगो में बंद खादान से एक 17 वर्षीय युवती लक्ष्मी कुमारी का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *