रांची। बुधवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत या घायल लोगों को मुआवजा दिलाने की मांग को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखण्ड विधानसभा में जोरदार तरीके से रखा।
मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायक राज सिन्हा ने हिट एंड रन क्षतिपूर्ति योजना पर सवाल पूछा। सरकार की ओर से इस सवाल का जवाब मंत्री चंपई सोरेन ने दिया। भाजपा विधायक ने कहा कि वह सरकार की ओर से मिले जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।
सरकार ने बताया कि 548 लोगों को इसका लाभ मिला है। इस पर भाजपा विधायक ने कहा कि स्पीकर महोदय मंत्री जी को कुछ मालूम नहीं है। इनके जवाब से मैं संतुष्ट नहीं हूं। यह ये भी नहीं बता पा रहे हैं कि पिछले पांच साल में हिट एंड रन मामले में कितने लोगों की मृत्यु और कितने लोग घायल हुए हैं।
विधायक राज सिन्हा ने हिट एंड रन मामले का सही आंकड़ा सरकार निकाले और उन्हें मुआवजा देने का काम करे।