पेड़ से लटका मिला मां बेटी का शव, पुलिस जांच में जुटी

239 0

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर इलाके में पेड़ से लटके एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद होने से सनसनी मच गयी. दोनों की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के घुटुसाई गांव निवासी बासुदेव टुडू की पत्नी सलगो टुडू (22) और तीन वर्षीय बेटी फूलो टुडू के रूप में की गई है।
गुरुवार की सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए पति वासुदेव को हिरासत में ले लिया है। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

अब तक की जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बासुदेव नशे में था। इसको लेकर पति व पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। ग्रामीणों की माने तो गुरुवार की सुबह सलगो टुडू को पानी लाने के लिए जाते हुए देखा गया था। इसके कुछ देर के बाद मां-बेटी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस पता लगा रही है कि जिस कपड़े के सहारे फंदा लगाया गया है वह कपड़ा बासुदेव का घर का है या कहीं दूसरे स्थान का।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह समेत इन इलाकों में वज्रपात की आशंका, रांची मौसम केंद्र का अलर्ट

Posted by - September 21, 2022 0
रांची। झारखंड में अगले एक से तीन घंटे कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है।  रांची मौसम केंद्र ने…

हिंदू जागरण मंच!! झारखंड प्रदेश!! अखिल भारतीय बैठक में सम्मानित हुए ब्रजेश शर्मा

Posted by - September 27, 2022 0
हिंदू जागरण मंच अखिल भारतीय बैठक झारखंड प्रदेश में 3 दिन तक चली, जिसमें भारत देश से सभी राज्यों से…

दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की सफलता के लिए रागिनी सिंह का प्रेस कांफ्रेंस

Posted by - March 15, 2023 0
जेलगोड़ा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने को लेकर बुधवार 15 मार्च की शाम को…

Video News:-सतर्क हो जाइए धनबाद स्टेशन में नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने पर देना होगा जुर्माना

Posted by - December 6, 2021 0
धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में जहां – तहां वाहन खड़ी करने पर जुर्माना लगेगा। अगर आप वाहन को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *