दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की सफलता के लिए रागिनी सिंह का प्रेस कांफ्रेंस

116 0

जेलगोड़ा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने को लेकर बुधवार 15 मार्च की शाम को कतरास मोड़ स्थित सिंह मेंशन भाजपा कार्यालय मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह,  कार्यक्रम संयोजक सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून,सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला महामंत्री नितिन भट्ट, कार्यक्रम स्थल प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, कार्यक्रम के झरिया प्रभारी सह भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वरूप भटाचार्य, झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेश चंद्रवंशी, जोड़ापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चे खेल महोत्सव में भाग ले और कृतिमान स्थापित कर जिले का नाम रोशन करे।उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। महोत्सव 18 एवम 19 तक दो दिन आयोजित किया गया है। धनबाद जिला मे यह पहला मौका है जब यहा के लोगों को अपनी प्रतिभा निखारने के मौका मिल रहा है। मोहत्सव में भाग ले रहे सभी लोगो के रहने , खाने व इलाज संबंधित सभी वयस्था की गई है।

कार्यक्रम संयोजक सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने बताया कि लगभग तीन हजार से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुआ है जिसमे जिला के कई स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे है। भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने सबसे पहले अपना खुद का रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम के शुरुवात गणेश मैदान से मैराथन दौड़ के साथ शुरुआत   होगा जिसके बाद स्कूली बच्चो द्वारा बेंड व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। वही 18 की रात को चाइता कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कई वसिष्ठ अथितियों के भी आने की संभावना है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जामताड़ा में व्यापारियों का बवाल- थाना प्रभारी के पिटाई से नाराज व्यापारियों ने सड़क जाम कर की आगजनी, पुतला जलाया

Posted by - October 1, 2021 0
जामताड़ा : करमाटांड़ के विद्यासागर बाजार में थाना प्रभारी रौशन कुमार के द्वारा एक व्यापारी की पिटाई किये जाने से…

पाकिस्तान के कराची में जोरदार ब्लास्ट, दो चीनी नागरिकों समेत चार की मौत और कई अन्य घायल

Posted by - April 26, 2022 0
पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। नई सरकार के बनते ही लगातार पाकिस्तान में धमाके हो रहे। ताजा मामला…

गिरिडीह में दिल दहलाने वाला हत्या कांड, नाबालिग छात्र को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Posted by - February 8, 2023 0
गिरिडीह में बेखौफ अपराधियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए एक 17 वर्षीय नाबालिग इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *