कुख्यात अपराधी अमन श्रीवास्तव गिरफ्तार, 23 आपराधिक मामले हैं दर्ज, मुंबई से लाया गया रांची

18 0

कुख्यात अपराधी अमन श्रीवास्तव को झारखंड और महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई में दबोचे जाने के बाद अमन श्रीवास्तव को आज रांची लाया गया। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है।

डीजीपी ने बताया कि अमन श्रीवास्तव के ऊपर विभिन्न तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुल 23 मामले दर्ज हैं। इसके ऊपर हत्या का दो, हत्या के प्रयास का चार, रंगदारी का तेरह, आर्म्स एक्ट का दो, यूपी एक्ट का एक सहित अन्य मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त अमन श्रीवास्तव गैंग के विरुद्ध राज्य के दूसरे जिलों में भी कई कांड दर्ज हैं।

बताया गया कि गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव राज्य की कोयला उत्खनन क्षेत्र एवं विकास योजना में कार्यरत कंपनियों एवं कारोबारियों के बीच भाई एवं आतंक का माहौल बना कर लगातार रंगदारी की मांग करता था। रंगदारी के लिए फायरिंग एवं अन्य विध्वंसककारी घटना को अंजाम देता था। इससे व्यवसायियों एवं आम जनता के बीच काफी भय एवं आतंक का माहौल हुआ था।

पिता ही हत्या के बाद बना गैंगस्टर
2015 को हजारीबाग कोर्ट परिसर में अमन श्रीवास्तव के पिता सुशील श्रीवास्तव की हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद सुशील के बड़े बेटे अमन श्रीवास्तव ने गिरोह की कमान संभाल ली। अमरेंद्र तिवारी और रामगढ़ का लखन साव इसे मदद करते थे। अमन श्रीवास्तव राज्य के रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार, चतरा और रांची जिले में आतंक का प्रयाय बना हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद पर्चा छोड़ कर जिम्मेदारी भी लेता है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ताइवान यात्रा के बाद चीन ने नैंसी पेलोसी पर लगाया प्रतिबंध, भारत ने कहा- लद्दाख सीमा से दूर रहे चीनी फाइटर जेट

Posted by - August 5, 2022 0
चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमरीकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी और उनके परिवार के सदस्यों को प्रतिबंधित करने की…

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु मुखर हुई अंबा, खाली पड़े पदों पर नियुक्ति हेतु विधानसभा में उठाई आवाज

Posted by - September 6, 2021 0
बड़कागांव :  विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य भर में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने हेतु विधानसभा के…

केरेडारी पुलिस की बड़ी करवाई, दस एकड़ में लगे पोस्तो की खेती को किया नष्ट

Posted by - January 28, 2022 0
केरेडारी(आवाज)। केरेडारी थाना क्षेत्र के लोहरा जंगल में केरेडारी पुलिस ने एक अभियान चलाकर 10 एकड़ में लगे पोस्तो की…

जज हत्याकांड- हाईकोर्ट ने चार्जशीट को बताया त्रुटिपूर्ण, कहा बिना हत्या का कारण उद्देश्य बताये चार्जशीट दाखिल कैसे हुआ

Posted by - October 22, 2021 0
धनबाद- जज उत्तम आनंद की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से पेश चार्जशीट को झारखंड…

प्रखंड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने किया सम्मानित

Posted by - March 29, 2022 0
सोनो । मुंगेर प्रमंडल क्षेत्र से राजद समर्थित उम्मीदवार अजय सिंह के पक्ष में पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्वांचल के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *