केरेडारी(आवाज)।थाना क्षेत्र के हेवई गांव जलसार टोला में मंगलवार को प्रतिबंधित मांस मिलने से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव के उदीन मियाँ ,पशु की हत्या कर अपने घर के बाथरूम के टंकी में प्रतिबंधित मांस छुपाकर रखा था।इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली,तुरंत केरेडारी थाना को सूचित किया।
केरेडारी थाना को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित द्विवेदी दल बल समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा, अंचलाधिकारी राकेश तिवारी व अन्य ग्रामीणों ने इसके घर जाकर देखा तो पाया कि इसके बाथरूम टंकी के पास बोरा से छिपाकर प्रतिबंध मांस रखा हुआ था।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए प्रतिबंधित मांस को कब्जे में लिया और इस मामले में उदीन मियाँ को गिरफ्तार कर आगे की करवाई में जुट गई। पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।