कोरोना से कोहराम! शंघाई में सिर्फ टेस्ट के लिए बाहर निकलने की छूट, फ्रांस जर्मनी-साउथ कोरिया में स्थिति गंभीर; जानें भारत का हाल

396 0

कोरोना ने चीन, साउथ कोरिया, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई देशों में अपना कहर फिर से ढाना शुरू कर दिया है। चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया है। सिर्फ कोरोना टेस्ट के लिए ही लोग घर से बाहर निकल सकते हैं। वहीं फ्रांस के अस्पतालों में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। दक्षिण कोरिया में भी मामलों में काफी वृद्धि हुई है। इन देशों में ओमीक्रोन के सब वैरिएंट BA.2 के मामले मिल रहे हैं। भारत में अभी तक सबकुछ कंट्रोल में दिख रहा है।

चीन में बढ़े मामले- पिछले कई दिनों से चीन में ओमीक्रोन के सब वैरिएंट BA.2 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। रॉयटर्स के अनुसार शंघाई में दूसरे स्टेज का लॉकडाउन लगा दिया गया है। शहर में करीब 2.5 करोड़ लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में सार्वजनिक परिवहन, मार्केट समेत सभी पब्लिक प्लेस बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा कोरोना की टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। यहां बड़े पैमाने पर लोगों की कोराना जांच की जा रही है। सोमवार को शहर में 8.26 मिलियन टेस्ट किए गए हैं। सिर्फ टेस्ट कराने के लिए ही लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत दी जा रही है।

आज की तारीख में चीन का शंघाई कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। इससे पहले हांगकांग में मामले बढ़ रहे थे, लेकिन अब वहां सुधार देखा जा रहा है। चीन में मार्च में अबतक 56 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में सबसे ज्यादा मामले उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में मिले हैं।

फ्रांस में भर रहे अस्पताल- फ्रांस में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना ने अपना प्रकोप बढ़ा दिया है। फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड -19 के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 467 से बढ़कर 21,073 हो गई। जो 1 फरवरी के बाद से सबसे अधिक है।

जर्मनी में बढ़े मामले- जर्मनी ने बड़े पैमाने पर मामलों में वृद्धि देखी गई है। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के दैनिक अपडेट में कहा गया है कि जर्मनी में पिछले 24 घंटों में 2,37,352 नए कोरोना के मामले दर्ज किए हैं। साथ ही 307 लोगों की मौत हो गई है।

साउथ कोरिया में शवों की संख्या बढ़ी- साउथ कोरिया में पिछले 24 घंटों में साढ़े तीन लाख मामले मिले हैं। यहां के 60 श्मशान घाटों में शवों को चौबीसों घंटे जलाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही डेड बॉडी को रखने के लिए भारी संख्या में रेफ्रिजेटर भी मंगवाए जा रहे हैं।

ब्रिटेन में भी हालत खराब- ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 2,15,001 मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही 217 लोगों की मौत हो गई है। आंकड़े बताते हैं कि वायरस के साथ-साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या फिर से बढ़ रही है। यहां मरीजों की संख्या 17,685 पहुंच गई है। तीन सप्ताह पहले ये आकंड़ा 10,867 था।

भारत में क्या है स्थिति- भारत में कोरोना का खतरा अभी टला हुआ है। यहां मामलों में तेज वृद्धि नहीं देखी जा रही है। मंगलवार को 1,259 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 35 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अमित अग्रवाल, सोनू अग्रवाल ने रची साजिश – हेमंत सोरेन के विरोधी वकील राजीव कुमार मामले में चौंकाने वाले खुलासे

Posted by - October 15, 2022 0
रांची । Jharkhand News कोलकाता पुलिस पर अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी पेपर पर उनके बेटे अभेद कुमार का फर्जी…

अमरीकी शख्स का दावा- एलियंस ने मेरा अपहरण कर हाथ में अजीब सा यंत्र फिट किया, फिर मेरी जिंदगी तबाह हो गई

Posted by - November 18, 2021 0
एक अमरीकी शख्स ने अजीबो-गरीब दावा किया है। इस शख्स का कहना है कि उसका अपहरण एलियन्‍स ने कर लिया…

पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की हालत गंभीर, घरवालों ने कहा दुआ करें

Posted by - June 10, 2022 0
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की हालत गंभीर बनी हुई है. उनके परिवार से शुक्रवार को बताया कि…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *