रांची -BSF कैंप से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ATS ने किया हेड कॉन्स्टेबल समेत 5 तस्कर अरेस्ट

603 0

झारखंड पुलिस के एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड (ATS) ने BSF के जवानों की मदद से नक्सलियों और गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करने के इस खेल का भंडाफोड़ किया है।झारखंड ATS के SP प्रशांत आनंद और IG अभियान एवी होमकर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। इनके पास से 9 हजार राउंड से ज्यादा कारतूस, 14 हाई टेक पिस्टल, 21 मैगजीन सहित कई सामान बरामद किए गए हैं। इस पूरे अभियान में अब तक कुल 9 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। इनमें BSF का एक जवान और एक रिटायर जवान भी शामिल है।

उन्होंने बताया ATS ने पांच राज्यों बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गयी. जिसमे  5 तस्कर अरेस्ट किए गए हैं। इनमें पंजाब के फिरोजपुर की BSF-116 बटालियन का हेड कॉन्स्टेबल कार्तिक बेहरा, बिहार के सारण से BSF-114 बटालियन से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाला अरुण कुमार सिंह, MP से कुमार गुरलाल ओचवारे, शिवलाल धवन सिंह चौहान, हिरला गुमान सिंह ओचवारे शामिल हैं। अरुण ही इस गिरोह का मास्टरमाइंड है।

IG अभियान एवी होमकर ने बताया कि यह गिरोह झारखंड सहित पूरे देश में नक्सलियों और संगठित अपराधियों को हथियार की सप्लाई करता था। ATS के एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि इस गिरोह का किंगपिन BSF की 116 बटालियन से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुका अरुण कुमार है। एटीएस की टीम ने उसकी निशानदेही पर ही अलग-अलग जगहों से लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
महाराष्ट्र के बुलाढाना जिले और एमपी के बुरहानपुर जिले में इनका पूरा सेटअप है। यहां हथियार बनाने की फैक्ट्री भी लगा रखी थी। यहां हथियार तैयार कर अपने नेटवर्क के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर सप्लाई कर रहे थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धनबाद की बेटी दिल्ली के आध्यात्मिक विवि. में कैद, परिजनों ने लगाई रिहाई की गुहार

Posted by - January 10, 2022 0
तोपचांची। धनबाद की बेटी दिल्ली के बदनाम आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में कैद है। युवती को टीका दिलाने के नाम पर तोपचांची…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *