नहीं रहे सिमुरतल्ला के वरिष्ठ पत्रकार सुमन्त सिंह

315 0

सिमुरतल्ला। झाझा प्रखंड के सिमुरतल्ला के वरिष्ठ पत्रकार सुमंत सिंह का बुधवार को निधन हो गया। पटना के एक अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली।

जानकारी के मुताविक होली के बाद वह अचानक बीमार हो गये और तबियत बिगड़ता चला गया। देवघर सदर अस्पताल से रेफर करने के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना ले जाया गया।

बीती रात उनकी तबियत और बिगड़ती गयी और अंत मे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से पत्रकारों में गहरा शोक है। सुमंत अपने पीछे पत्नी एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गये।

गुरुवार सुबह पटना से पार्थिव शरीर को लाया जाएगा एवं अंतिम संस्कार होगा। जमुई पत्रकार संघ ने गहरा खेद व्यक्त किया। वही झाझा विधायक दामोदर रावत ने कहा कि उनका असमय निधन काफी दुखद है। वहीं स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

111 नामकुम में कांग्रेस पार्टी की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई

Posted by - October 7, 2022 0
रांची। कांग्रेस पार्टी की बैठक नामकुम चायबागान में नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सुषमा हेम्ब्रोम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में…

सरयू राय-रघुवर दास गुट के समर्थक भिड़े , कुर्सियां फेंक लगे मारने, ‘टेंट’ भी पलट दिया

Posted by - October 29, 2022 0
झारखंड में शुक्रवार (28 अक्टूबर, 2022) को बड़ा सियासी बवाल देखने को मिला। सरयू राय-रघुबर दास गुट के समर्थक आपस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *