केरेडारी में छठ घाट से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्‍या, इलाके में सनसनी

293 0

केरेडारी। चार दिवसीय महापर्व छठ घाट से उगते सूर्य को अर्घ्‍य देकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गईं। गुरुवार सुबह घाट से लौटने के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक छठ महापर्व को लेकर उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए गया हुआ था। वापस लौटने के क्रम में अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्‍या कर दी।

घटना सुबह 8:30 की बताई जा रही है। बताया गया कि युवक केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले गांव का केदार ठाकुर उम्र 30 वर्ष है।

केरेडारी थाना क्षेत्र के पताल पंचायत अंतर्गत कोले गांव में छठ घाट से लौटने के क्रम में 30 वर्षीय युवक केदार ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल से दो की संख्या में आए अपराधियों ने युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए हैं।

अचानक हुई इस घटना के बाद से लोग सकते में हैं। घटना केरेडारी और बुंडू थाना की सीमा पर हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की जा रही है। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भूकंप की तबाही से जूझ रहे सीरिया पर इजरायल का हमला: दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, 15 की मौत

Posted by - February 20, 2023 0
प्राकृतिक आपदा भूकंप से जूझ रहे सीरिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं हो रही हैं। अब सीरिया के दमस्कस…

भाजपा सांसद का दावा- झारखंड में 1800 स्कूलों में शुक्रवार को हो रही छुट्टी, एनआईए जांच की मांग

Posted by - August 5, 2022 0
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश…

अवैध खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई- आईएएस पूजा सिंघल सहित देशभर में सत्ता के 20 करीबीयों के ठिकानों पर छापा

Posted by - May 6, 2022 0
अवैध खनन मामले में ईडी ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे देशभर में झारखंड की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल…

झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव, लगवा चुके है दोनों डोज

Posted by - January 8, 2022 0
झारखंड में दर्जनों डॉक्टर और सैकड़ों हेल्थ वर्कर्स के संक्रमित होने के बाद अब राज्य के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *