भारत में ओमिक्रोन के 32 मामले, दिल्ली में दूसरा केस मिला

607 0

भारत में अब तक ओमिक्रोन के 33 केस मिल चुके हैं। हालांकि इन सभी मरीजों में हल्के लक्षण ही पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक 25 की ही पु्ष्टि की है। शुक्रवार शाम महाराष्ट्र में कुछ नए मामले सामने आए। अबतक यहां कुल सात केस सामने आ चुके हैं। इनमें से तीन मुंबई में और चार पिंपरी चिंचवाड़ में पाए गए हैं।

गुजरात में एक, कर्नाटक में दो और दिल्ली में दो मरीज पाए गए हैं। सरकार ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि लोगों ने मास्क का उपयोग कम कर दिया है। ऐसे में खतरा एक बार फिर बढ़ सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

ICMR का कहना है कि अभी ओमिक्रोन की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था पर किसी तरह का बोझ नहीं पड़ा है। इस वायरस को यहीं पर रोकने की जरूरत है। महाराष्ट्र सरकार ने दो दिनों के लिए सोशल गैदरिंग पर रोक लगाई है। पीटीआई के मुताबिक ओमिक्रोन का एक मामला धारावी में भी पाया गया है। धारावी मुंबई का सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला इलाका है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को उपलब्ध कराई गई 140 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज: केंद्र सरकार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 140 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 18.28 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं।

लगातार 44 दिन से देश में कोरोना के मामले 15 हजार से कम

देश में लगातार 44 दिन से कोरोना संक्रमण के रोजाना दर्ज किए जा रहे मामलों की संख्या 15 हजार से कम है। देश में अब तक कोरोना के कुल 3,46,82,736 मामले मिले हैं।

दिल्ली में मिला ओमिक्रोन का दूसरा मामला, हाल ही में की थी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा

दिल्ली सरकार ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में ओमिक्रोन का दूसरा मामला सामने आया। संक्रमित व्यक्ति वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुका था और वह जिम्बाब्वे से आ रहा था। उसने दक्षिण अफ्रीका की भी यात्रा की थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बेंगलुरू में व्हाइटफील्ड-कृष्णराजपुरा मेट्रो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बना देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क

Posted by - March 25, 2023 0
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को व्हाइटफील्ड और कृष्णराजपुरा के बीच बहुप्रतीक्षित नम्मा मेट्रो खंड का उद्घाटन किया। नई…

अमृतसर से ISI के दो जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी

Posted by - May 19, 2022 0
पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ISI और सीमा पार बैठे आतंकवादी संगठन के सरगना भारत को अशांत करने की साजिशों में जुटे…

Jammu Kashmir: आरएस पुरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी महिला घुसपैठिए को मार गिराया

Posted by - December 13, 2021 0
जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पाकिस्तानी महिला घुपैठिए को सुरक्षाबलों…

शिवसेना नेता संजय राउत की मनी लॉन्ड्रिंग केस में न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी, PMLA कोर्ट का आदेश

Posted by - November 2, 2022 0
शिवसेना के उद्धव गुट के नेता संजय राउत को अभी भी पात्रा चॉल मामले के मनी लांड्रिंग केस में राहत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *