द्रोपदी मुर्मू को वोट करने पर विधायकों को 50 लाख से 1 करोड़ का ऑफर, जानिए मामला

339 0

भोपाल. राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने राष्ट्रपति चुनाव पर बात करते हुए एक न्यूज चैनल को दिए बयान में ये दावा किया है कि, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पर उम्मीदवार घोषित की गईं द्रोपदी मुर्मू को वोट करने के लिए कांग्रेस विधायकों को 50 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का ऑफ़र दिया जा रहा है। विधायक उमंग सिंघार द्वारा दिए गए इस बयान से मध्य प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कमलनाथ ने भी इस संबंध में बयान देते हुए बीजेपी के इस रवैय्ये को निराशाजनक बताया है।

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने आगे ये भी कहा कि, ‘उन्हें भी इस संबंध में कॉल आया था और उन्हें भी द्रोपदी मुर्मू के पश्र में वोट करने के एवज में 1 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया।’ वहीं, विधायक सिंगार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘वो राष्ट्रपति भी खरीद फरोख्त करके बनाने पर तुली है।’ इस दौरान उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि, ‘कांग्रेस के सभी विधायक पूरी निष्ठा के साथ यूपीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हां को ही वोट करेंगे।’

कमलनाथ का हमला

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बी इस संबंध में बयान देते कहा कि, भाजपा – कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। विधायक उमंग सिंगार का हवाला दते हुए उन्होंने कहा कि, हमारे एक विधायक को 1 करोड़ का ऑफर मिला है। कमलनाथ ने ये भी कहा कि, सिर्फ कांग्रेस विधायक ही नहीं बल्कि अन्य विधायकों पर भी बाजपा डोरे डाल रही है। कमलनाथ ने कहा कि, भाजपा भले ही कैसा ही लालच देने की कोशिश करे पर मुझे अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। व्हिप तो जारी कर दिया गया है।

18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव

आपको बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बुधवार देर रात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यशवंत सिन्हा का अपने भोपाल स्थित निवास पर स्वागत किया। आज कांग्रेस विधायक और सांसदों के साथ यशवंत सिन्हां बैठक करके खुद के पक्ष में वोट मांगेंगे। वहीं, एनडीए से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार बनाई गई है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होगा, जिसके बाद देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मानहानि मामले में राहत के लिए गुजरात हाई कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती

Posted by - April 30, 2023 0
राहुल गांधी ने मोदी सरनेम मामले में मिली सजा पर रोक के लिए गुजरात हाई कोर्ट का रुख किया है।…

BJP की बृजभूषण को हिदायत- बेवजह की बयानबाजी से बचें, अयोध्या में रैली भी कराई रद्द

Posted by - June 2, 2023 0
बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या में होने वाली जन चेतना महारैली रद्द हो…

पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कल सुनवाई

Posted by - January 6, 2022 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट मामले में सुनवाई…

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

Posted by - November 14, 2022 0
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 23 जनवरी को मनाई जाने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश…

राहुल गांधी ने कहा करूंगा कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर विचार

Posted by - October 16, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की शनिवार को बैठक में वरिष्ठ नेताओं द्वारा राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष बनने का अनुरोध…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *