7th Pay Commission: इस राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट अवधि 60 से बढ़ाकर 62 साल करने की घोषणा

303 0

सरकारी कर्मचारियों को साल के पहले महीने में तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों के सेवानिवृति अवधि में बढ़ोतरी की है। सरकार ने इसे लेकर घोषणा की है कि कर्मचारियों के रिटायरमेंट अवधि ( Employees Retirement Age) को दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले इन कर्मचारियों की रिटायमेंट अवधि 60 साल थी, जिसे अब 2 साल की बढ़ोतरी के साथ 62 साल कर दिया गया है।

यह घोषणा आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से किया गया है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी, 2022 से राज्य सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने के लिए अध्यादेश जारी किया। यानी कि जो कर्मचारी 31 दिसंबर 2021 तक रिटायर हो चुके हैं, उन्‍हें इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। वहीं जिनकी रिटायरमेंट की आयु जनवरी में 60 साल पूरा होने वाली थी, अब वे अब दो साल और नौकरी का लाभ ले सकते हैं।

24 महीने तक सैलरी का ले सकते हैं लाभ
आंध्र प्रदेश के सरकारी कर्मचारी, जो जनवरी में रिटायर होने वाले थे। वे अब 24 महीने तक सैलरी उठा सकते हैं। अगर एक कैलकुलेशन के आधार पर समझें तो अगर किसी कर्मचारी की न्‍यूनतम सैलरी 18,000 रुपये है। उसे 18,000 गुणा 24 बराबर 432,000 रुपये और मिलेंगे।

18 महीने के डीए एरियर पर जल्‍द आ सकता है फैसला
केंद्र सरकार का बजट 1 फरवरी को पेश होने वाला है। इसे लेकर उम्‍मीद जताई जा रही है कि कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्‍ते को लेकर वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र की जल्द ही बैठक होगी। इसमें DA एरियर के एकमुश्त पेमेंट पर चर्चा होने की जा सकती है। अगर इसपर फैसला लिया जाता है, तो लेवल -1 कर्मचारियों का DA बकाया 11,880 रुपये से लेकर 37,000 रुपये के आसपास होगा। जबकि लेवल -13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये डीए एरियर मिल सकता है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Team India का बड़ा धमाका: ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट में छीना सिंहासन, अब तीनों फॉर्मेट में भारत No.1

Posted by - February 15, 2023 0
भारतीय क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को करारी मात दी…

भीड़ ने मुख्य आरोपी का घर जलाया; संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

Posted by - July 21, 2023 0
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को…

आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, फरलो पर लगी रोक

Posted by - October 20, 2021 0
नई दिल्ली। दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा…

दिल्ली के लाल किला पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी करेंगे संबोधित

Posted by - December 24, 2022 0
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के लाल किला पहुंच चुकी है। दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हजारों की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *