बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) घर की सीढ़ियों से गिर गए, जिससे उन्हें कई गंभीर चोटें आई हैं। इस वक्त वह मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। जिसके मुताबिक जुबिन नौटियाल आज सुबह तड़के बिल्डिंग की सीढ़ी से गिरे जिससे उनकी कोहनी और पसली फ्रैक्चर हो गई हैं। इसके अलावा उनके सिग में भी गहरी चोट लगी है।
उन्हें तुंरत मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया। जुबिन की पीआर टीम के मुताबिक उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। बताया जा रहा है ये हादसा गुरुवार की सुबह सीढ़ियों से उतरते वक्त वो गिर पड़े, जिससे उनको कई गंभीर चोटें आई।
जुबिन नौटियाल यूथ के बीच काफी मशहूर हैं, उनके गाने लोगों को बेहद पसंद आते हैं। हाल ही में उनका गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हुआ था। जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने ‘मानिके’ सॉन्ग का हिंदी वर्जन भी गाया। इंडियन आइडल में रिजेक्ट किए गए जुबिन ने अपने दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल किया है।