एक्शन में भगवंत मान सरकार, 184 VIPs की सुरक्षा ली वापस, इसमें पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी भी शामिल

238 0

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार एक्शन मोड में हैं। लगातार नए-नए फैसले ले रही है। उन्होंने 184 VIPs की सुरक्षा वापस ले ली है। ये वीआईपी पूर्व मंत्री, विधायक, निजी सुरक्षा प्राप्त लोग हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुरक्षा ने 20 अप्रैल को लिखे एक पत्र में कहा कि मौजूदा खतरे के आकलन के आधार पर सुरक्षा समीक्षा के बाद सक्षम ऑथरिटी ने पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और निजी सुरक्षा प्राप्त लोगों से सुरक्षा वापस लेने की मंजूरी दे दी है।

अपनी सुरक्षा गंवाने वाले 184 वीआईपी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदर्शन बराड़, आईपीएस गुरदर्शन सिंह और उदयबीर सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे) के परिवार शामिल हैं। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्रियों सुरजीत सिंह रखड़ा और बीबी जागीर कौर, तोता सिंह (शिरोमणि अकाली दल मोगा), कांग्रेस के पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा, संतोष चौधरी और कांग्रेस के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। राजेश बग्गा (भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष), माही गिल (भाजपा के स्टार प्रचारक), और हरिंदर सिंह कोहली (जिला अध्यक्ष भाजपा) के लिए भी तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है।

आदेश के अनुसार सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के विशिष्ट आदेश पर तैनात कर्मियों को वापस नहीं लिया जाएगा। इससे पहले 12 मार्च को 122 संसद सदस्यों (सांसदों) और विधान सभा सदस्यों (विधायकों) की सुरक्षा छीन ली गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

स्मृति ईरानी पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता को NCW का नोटिस, 28 दिसम्बर को किया तलब

Posted by - December 20, 2022 0
वाराणसी से कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय राय ने एक विवादित बयान देकर इस भयंकर सर्दी में यूपी से लेकर…

शादी का झांसा देकर प्रेमी ने ढाई साल किया यौन शोषण, फिर शादी से किया इंकार, लगाई न्याय की गुहार

Posted by - May 27, 2022 0
बिहार के जमुई जिले की पहली महिला एंबुलेंस चालक के साथ उसके ही प्रेमी द्वारा यौन शोषण करने का मामला…

BJP का बड़ा दांव, MP की 39 और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Posted by - August 17, 2023 0
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि…

अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, योगी सरकार का निर्णय

Posted by - October 23, 2021 0
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *