छठ पूजा को लेकर विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल

342 0

सीएम हाउस के बाहर छठ पूजा को लेकर विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी वाटर कैनन चलने के दौरान बैरिकेडिंग से गिरने से घायल हो गए। कान और पैर में चोट आई है। मनोज तिवारी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छठ पूजा पर रोक के विरोध में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पार्टी नेता नीलकांत बख्शी ने कहा कि उनके कान में चोट लगी है।

छठ पर प्रतिबंध की भाजपा ने की निंदा
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लाखों पूर्वांचलियों द्वारा मनाए जाने वाले छठ त्योहार पर प्रतिबंध के लिए केजरीवाल सरकार की निंदा की है।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना के चलते 30 सितंबर को अपने आदेश में नदी किनारे और सार्वजनकि स्थानों पर छठ मनाने पर रोक लगा दी थी।
धूमधाम से मनाया जाएगा छठ, नगर निगम करेंगे व्यवस्था
हालांकि, आदेश गुप्ता ने कहा कि छठ धूमधाम से मनाया जाएगा और भाजपा शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल सरकार से त्योहार पर से प्रतिबंध हटाने के लिए डीडीएमए को एक प्रस्ताव भेजने की मांग की। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर रोक लगाने का फैसला लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

गुरुद्वारे में शराब पी रही महिला की गोली मारकर हत्या, अब आरोपी की दलीलें सुनकर पुलिस भी कन्फ्यूज

Posted by - May 16, 2023 0
धर्म के मामले में लोग तुरंत आक्रोशित हो जाते हैं। ऐसे मौकों पर गुस्सा ऐसा भड़कता है कि लोग हत्या…

चक्रवात बिपरजॉय को लेकर रेलवे अलर्ट, आज से 95 ट्रेनें रहेंगी बंद; मुंबई में 5 लोग बहे, एक को बचाया, 4 लापता

Posted by - June 13, 2023 0
ट्रेनें रद्द, स्कूल बंद, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका, भारी बारिश के आसार… अरब…

राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही, बोले- सरकार की मिलीभगत से सबकुछ हुआ

Posted by - May 30, 2022 0
भारतीय किसान यूनियन के नेता और प्रवक्ता राकेश टिकैत के ऊपर एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। राकेश टिकैत कर्नाटक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *