हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रही दुल्हन ट्रेन से हुई गायब, गुरुग्राम के मॉल में शॉपिंग करती मिली

102 0

हनीमून पर जा रही दुल्हन अचानक ट्रेन से गायब हो गई। पति सोकर उठा ते देखा कि पत्नी बगल की सीट पर नहीं थी। उसने पूरी ट्रेन छान मारी मगर पत्नी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उसे शक हुआ कि पत्नी का अपहरण हो चुका है। उसने अपने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, शादी के 6 महीने बाद मुजफ्परपुर का एक कपल हनीमून के लिए घर से रवाना हुआ था। वे दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दार्जिलिंग जा रहे थे।

इसी बीच किशनगंज और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दुल्हन लापता हो गई। पति को लगा कि उसकी पत्नी को नशाखुरान ने किडनैप कर लिया है। परिजन भी टेंशन में आ गए। पुलिस महिल की तलाश में जुट गई। कोई कह रहा था कि दुल्हन भाग गई तो कोई कह रहा था कि उसके साथ कहीं कुछ गलत ना हुआ हो। देखते ही देखते खबर वायरल हो गई। हालांकि जब सच्चाई सामने आई तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया टाइप मामला सामने आया।

दरअसल, दुल्हन ना भागी थी ना किडनैप हुई थी वह तो पति से नाराज होकर ट्रेन से नीचे उतर गई थी। असल में गायब होने के चार दिन बाद दुल्हन हरियाणा के गुरुग्राम में मिली थी। वह गुरुग्राम के एक मॉल में शापिंग कर रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। जब उसे पूछताछ की गई तो वह कुछ भी ठीक से बता नहीं पा रही थी। फिलहाल वह अपने मायके में है। पति भी अपने घर पर है। वह कह रहा है कि अभी वह मानसिक तौर पर परेशान है। जब हालात सामान्य हो जाएगा तो वह पत्नी को मनाकर घर ले आएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, 30 जुलाई को नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12524) से मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस कुमार पत्नी काजल के साथ हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रहे थे। ट्रेन में किसी घरेलू बात पर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद पत्नी ने प्रिंस कुमार से कहा कि वह बाथरूम जा रही है। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटी तो पति को टेंशन हुई। पति ट्रेन की बोगी में पत्नी की तलाश करने लगे मगर वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद प्रिंस ने किशनगंज थाने में पत्नी के गायब होने का मामला दर्ज कराया।

प्रिंस बिजली विभाग में काम करते हैं। 6 महीने पहले उनकी शादी काजल से हुई। शादी के बाद घरेलू कामों में उलझ गए थे इसलिए कहीं घूमने नहीं जा पाए थे। अब जब उनको टाइम मिला तो पत्नी के साथ हनीमून के लिए निकले। एसी कोच- बी 4 में 43 और 45 नंबर का सीट उनका था। दोनों रात में सो गए। सुबह जब प्रिंस नींद में थे तो पत्नी ने कहा कि उसे बाथरूम जाना है। इसके बाद वह काफी देर तक नहीं लौटी तो प्रिंस को उसकी चिंता हुई।

दुल्हन ने कहा- मेरे पिता जी को फोन कर दीजिए

इसके बाद पुलिस ने पता लगया कि वह गुरुग्राम में शॉपिग करती हुई पकड़ी गई है। पत्नी काजल ने पुलिस से कहा कि उसके पिता को फोन किया जाए। उसने बताया कि ट्रेन में घरेलू बात को लेकर पति से नोंक-झोक हो गई थी। जिससे वह नाराज होकर ट्रेन से उतर गई और दिल्ली जाने वाली ट्रेन में चढ़ गई। ट्रेन पकड़ने के दौरान उसका मोबाइल गिर गया। उसके पास दो हजार रूपये थे। उसने पुलिस से पति का नहीं बल्कि पिता को फोन लगाने को कहा। वह अपने मायके चली गई।

मतलब साफ है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, पति ने कहा है कि घरेलू बात को लेकर बहस हुई थी। बात इतनी बड़ी नहीं थी। उसने नहीं पता था कि पत्नी ट्रेन से नीचे उतर जाएगी। पुलिस ने काजल की कॉल डिटेल निकाली तो कोई संदिग्ध नंबर नहीं मिला। वह किसी के साथ नहीं भागी थी ना ही उसका अपहरण हुआ था। वह तो पति से अनबन होने के बाद नाराज होकर ट्रेन से नीचे उतर गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पीएम मोदी ने 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, रोड शो के बाद बैद्यनाथ धाम में की पूजा

Posted by - July 12, 2022 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने 16…

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा, मां-बेटा गिरफ्तार

Posted by - November 28, 2022 0
दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस की पहेली अभी सुलझ नहीं रही है। इस बीच दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस जैसे…

अग्निपथ’ योजना के विरोध में 18 जून को छात्र संगठनों ने बुलाया बिहार बंद, RJD और वाम दलों का भी समर्थन |

Posted by - June 17, 2022 0
अग्निपथ योजना के विरोध में छात्र-युवा संगठन आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने 18 जून…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *