दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा, मां-बेटा गिरफ्तार

194 0

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस की पहेली अभी सुलझ नहीं रही है। इस बीच दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस जैसे एक और केस का खुलासा हुआ है। दिल्ली के पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में मई माह 2022 में कई मानव अंग मिले थे। जिसकी छानबीन में दिल्ली पुलिस जुटी हुई थी। करीब छह माह बाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पूनम और दीपक है। बताया जा रहा है कि, अंजन दास ही वह व्यक्ति था जिसके ये मानव अंग जगह-जगह मिले थे। जानकर हैरान रह जाएंगे कि, पूनम, अंजन दास की पत्नी है।

मृतक के कई महिलाओं से अवैध रिश्ते
बताया जा रहा है कि, मृतक अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध रिश्ते कायम थे। उसे शराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई गई। फिर जब वह बेहोश हो गया तो उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद चाकू से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिल्ली के कई जगह फेंक दिए गए थे। बताया जा रहा है कि, पूनम ने भी कई शादियां की थी।

पुलिस कराएगी अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग
जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में गत 30 मई को मानव अंग मिले थे। साथ ही पुलिस ने इस मामले में कुछ सीसीटीवी फुटेज बरामद किए। जिसके आधार पर जांच चल रही थी। करीब छह माह बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी।

मृतक अपनी बहू पर रखता था गंदी नजर
जानकारी के अनुसार, पूनम के अतिरिक्त दूसरा आरोपी दीपक, अंजन दास का सौतेला बेटा है। अंजन दास पर आरोप है कि, दीपक की पत्नी पर वह बुरी नजर रखता था। इसलिए दीपक अपने सौतेले पिता से नाराज था।

श्रद्धा मर्डर केस और पांडव नगर केस में कई समानताएं
श्रद्धा मर्डर केस और पांडव नगर केस को देखा जाए तो इसमें कई समानताएं हैं। बड़ी हैरानगी की बात है कि, एक ही तर्ज पर हुई दोनों हत्याएं मई माह में हुई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

स्वामी प्रसाद मौर्या के झटके के बाद शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- 13 विधायक थामेंगे SP का दामन

Posted by - January 11, 2022 0
चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है. सूबे के बड़े…

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी को मिली पहली महिला कुलपति, प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी संभालेंगी जिम्मेदारी

Posted by - February 7, 2022 0
JNU New Vice Chancellor: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को…

पोस्टर पर मचे बवाल के बीच मुश्किल में फिल्म Kaali, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Posted by - July 5, 2022 0
पोस्टर को लेकर विवादों में आई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ अब मुसीबतों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म ‘काली’ के…

जेल में ही मनेगी लालू यादव की होली, झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर अब 1 अप्रैल को होगी सुनवाई

Posted by - March 11, 2022 0
चारा घोटाला  (Fodder Scam) के सबसे चर्चित मामला डोरंडा कोषागार मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद (Lalu prasad) की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *