जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी को मिली पहली महिला कुलपति, प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी संभालेंगी जिम्मेदारी

250 0

JNU New Vice Chancellor: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को यहां का नया कुलपति (Vice Chancellor) बनाया गया है। इससे पहले तक वह पुणे स्थित सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं।

शांतिश्री ने JNU से ही फिलॉसफी में मास्टर्स और पीएचडी किया है। उन्होंने साल 1988 में गोवा यूनिवर्सिटी से टीचिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 1993 में पुणे यूनिवर्सिटी पहुंची थीं। वह जेएनयू की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। इससे पहले तक जेएनयू में अभी तक 12 पुरुष कुलपति ही रहे हैं।

अभी तक एम जगदीश कुमार जेएनयू के कुलपति पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें यूजीसी का चेयनमैन बनाया गया है। जगदीश की जगह अब प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित जेएनयू की कुलपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

शांतिश्री इस समय यूजीसी, इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंसेज रिसर्च जैसी संस्थाओं की सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह कई केंद्रीय यूनिवर्सिटीज की विजिटर्स नॉमिनी हैं। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है। वह तमिल, तेलुगू, संस्कृत, हिंदी, मराठी और अंग्रेजी के बारे में अच्छी जानकारी रखती हैं और इन भाषाओं का इस्तेमाल भी करती हैं। इसके अलावा वह कन्नड़, कोंकड़ी और मलयाली भाषा भी समझती हैं।

प्रोफेसर शांतिश्री का जन्‍म 15 जुलाई 1962 को सेंट पीटसबर्ग, रूस में हुआ। उनके पिता सिविल सर्वेंट रहे। इसके अलावा वह लेखक और पत्रकार भी थे। उनकी मां तमिल और तेलुगु लेंग्‍वेज विभाग की प्रोफेसर थीं। शांतिश्री ने प्रेसीडेंसी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था और इस दौरान उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता था। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से एमए और इंटरनेशनल रिलेशन में एमफिल किया। वह जेएनयू की टॉपर भी रही हैं। उन्हें शिक्षण कार्य में 34 सालों का अनुभव है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Dart Mission: नासा ने खास मिशन के लिए अंतरिक्ष भेजा स्पेसक्राफ्ट, धरती को बचाना है मकसद

Posted by - November 24, 2021 0
नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने धरती को बचाने के मकसद से एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल,…

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

Posted by - May 16, 2023 0
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में मंगलवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में…

RRB-NTPC रिजल्ट पर पटना में शुरू हुआ प्रदर्शन अब कई जिलों में पहुंचा, नवादा में छात्रों ने मेंटेनेंस गाड़ी में लगा दी आग

Posted by - January 25, 2022 0
बिहार में RRB-NTPC के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाने के बाद इस परीक्षा में  शामिल हुए छात्र जोरदार प्रदर्शन…

लोक सभा चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, प्रदेश की टीम में कई नए पदाधिकारी होंगे शामिल

Posted by - August 5, 2023 0
लोक सभा चुनाव को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बड़े बदलाव किए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *