डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, पंजाब चुनाव से पहले मिली 21 दिन की पैरोल

299 0

दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कोर्ट ने डेरा प्रमुख को राहत देते हुए 21 दिन की फरलो दे दी है। बताया जा रहा है कि गुरमीत रोहतक की सुनारिया जेल में है। यहां बाहर निकलते ही वो सबसे पहले सिरसा स्थित अपने डेरा पर जाएगा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके साथ ही सोमवार को जेल के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस की निगरानी में रामरहीम को जेल से डेरे पर ले जाया जाएगा।

इससे पहले राम रहीम अलग-अगल कारणों के चलते गुरमीत को पैरोल तो मिली है, लेकिन फरलो पहली बार मिली है। वह भी 21 दिन की है। राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पंजाब चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा

दरअसल डेरा प्रमुख गुरमीत को मिली 21 दिन की फरलो को पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। गुरमीत जेल में रहते हुए पहली बार सिरसा स्थित डेरा पहुंचेगा। सिरसा डेरे में भी अनुयायियों का जुड़ना शुरू हो गया है। पंजाब में चुनाव के बीच गुरमीत के बाहर से चर्चाएं भी तेज हो गई हैं, वो अपने अनुयायियों को किसी खास दल को वोट डालने के लिए प्रेरित कर सकता है।

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में अगस्त 2017 में सजा सुनाई थी। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हुई।

कौन ले सकता है पेरोल या फरलो

बता दें कि जेल नियमों के तहत किसी भी कैदी को पेरोल या फरलो लेने के अधिकार है। हालांकि इसका फैसला सरकार व जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था या दूसरी आपत्तियों को देखकर लिया जाता है।

पिछले दिनों रामरहीम ने जेल प्रशासन से 21 दिन की फरलो मांगी थी। जेल प्रशासन ने सरकार के पास अर्जी भेजी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को गुरमीत को फरलो की हरी झंडी मिल गई।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बीरभूम हिंसा के बाद अब नादिया में TMC नेता को गोलियों से भूना, हुगली में महिला पार्षद को कार से रौंदा

Posted by - March 24, 2022 0
पश्चिम बंगाल में हिंसक घटनाएं रुक नहीं रही हैं। बीरभूम जिले में हुई 10 लोगों की हत्या का मामला अभी…

कचहरी निर्माण को लेकर युवाओं का विरोध, कहा घटिया ईट और बिना छड़ के हो रही ढलाई, अधिकारी मौन

Posted by - July 2, 2022 0
चानन प्रखंड के इटोन पंचायत में सरस्वती मंदिर पी डब्ल्यू पानी टंकी के नजदीक बनने वाले कचहरी निर्माण को लेकर…

विपक्षी एकता की मीटिंग से पहले सपा का विवादित पोस्टर; मोदी-शाह की तस्वीर शेयर कर लिखा – जहां मरी हरिभक्त कहाई

Posted by - June 20, 2023 0
पटना: बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को होने वाले विपक्षी दलों के महाजुटान की तैयारी जोरों पर है.…

110 साल की सबसे बुजुर्ग महिला ने विकास के नाम पर डाला वोट, बेटे की गोद में पोलिंग बूथ पहुंचीं शीश कौर

Posted by - February 10, 2022 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण (UP First Phase Voting) के लिए सुबह से वोटिंग जारी है. बड़ी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *