कांग्रेस ने संविधान दिवस कार्यक्रम का किया बहिष्कार, पीएम मोदी ने कसा तंज, कहा पारिवारिक पार्टियां लोकतंत्र के लिए ख़तरा

283 0

संसद के सेन्ट्रल हॉल में शुक्रवार को संविधान दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। हालांकि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया। संविधान दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र के पारिवारिक पार्टियां ख़तरा हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत एक ऐसे संकट की तरफ बढ़ रहा है, जो संविधान के प्रति समर्पित लोगों के लिए चिंता का विषय है, लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वालों के लिए चिंता का विषय है और वह है पारिवारिक पार्टियां। योग्यता के आधार पर एक परिवार से एक से अधिक लोग जाएं, इससे पार्टी परिवारवादी नहीं बन जाती है। लेकिन एक पार्टी की पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति में है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनीतिक दल भी संविधान को जन जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन संविधान की भावना को भी चोट पहुंची है, संविधान की एक-एक धारा को भी चोट पहुंची है, जब राजनीतिक दल अपने आप में अपना लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो देते हैं। जो दल स्वयं लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों, वो लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 26/11 हमारे लिए एक ऐसा दुखद दिवस है, जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में आतंकवादी घटना को अंजाम दिया। देश के वीर जवानों ने आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज उन बलिदानियों को भी नमन करता हूं।

संसद भवन में मनाए गए संविधान दिवस कार्यक्रम का कांग्रेस समेत कई विरोधी दलों ने बहिष्कार किया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा संविधान का पालन नहीं कर रही है। इसलिए उन्होंने इस कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया है। संविधान दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पर तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 50 साल से ज्यादा शासन किया और वो संविधान दिवस का बहिष्कार कर रही है। कांग्रेस के द्वारा इस कार्यक्रम का बहिष्कार करना सिद्ध करता है कि वह केवल नेहरू परिवार से जुड़े लोगों का ही सम्मान और जयंती मनाएगी। यह राजनीति से उठकर सोचने का दिवस है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

काशी में गृह मंत्री: अमित शाह और सीएम योगी ने महामना को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर होगी चर्चा

Posted by - November 12, 2021 0
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंच गए हैं। शाम करीब साढ़े चार बजे वाराणसी…

भारतीय वैज्ञानिक का कमाल, सौरमंडल से बाहर खोज निकाला जूपिटर से 13 गुना बड़ा ग्रह

Posted by - May 30, 2023 0
भारतीय प्रोफेसर की अगुवाई वाली वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने एक बड़ी खोज की है। इस टीम ने एक…

पूर्व मंत्री वीणा शाही के स्टाफ से 45 लाख लूट भागे अपराधी, बाइक में स्क्रैच लगने का बहाना बनाकर रुकवाई थी गाडी

Posted by - November 15, 2021 0
पटना में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े बिहार की पूर्व मंत्री वीणा शाही के स्टाफ से अपराधियों ने 45 लाख रुपए लूट…

CM योगी की मनचलों को चेतावनी, बेटियों को छेड़ा तो बीच चौराहे पर ठोक देंगे

Posted by - December 9, 2022 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी का बड़ा बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि कोई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *