आरपीएन सिंह के भाजपा में जाते ही कांग्रेस ने अविनाश पांडे को बनाया झारखण्ड का महासचिव प्रभारी

302 0

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने आरपीएन सिंह के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को अपने वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे को झारखंड के लिए महासचिव-प्रभारी नियुक्त किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह ने मंगलवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। आरपीएन यूपी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक लिस्ट के अलावा झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का पद भी संभाल रहे थे। उनके कांग्रेस से जाते ही कांग्रेस पार्टी ने कुछ ही घंटों में झारखंड के प्रदेश महासचिव पद पर नई नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। अविनाश पांडे को प्रभार सौंपा गया है।

मंगलवार को आरपीएन सिंह के कांग्रेस से जाते ही पार्टी ने झारखंड में नए प्रदेश महासचिव के तौर पर अविनाश पांडे की नियुक्ति कर दी है। बताया जा रहा है कि आरपीएन के अचानक कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी ने आनन-फानन में ये फैसला लिया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की कोर कमेटी में रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। चर्चा है कि बीजेपी आरपीएन सिंह को राज्‍यसभा में भेज सकती है। उनकी पत्‍नी सोनिया सिंह को पडरौना से चुनाव लड़ाए जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

बता दें कि आरपीएन सिंह कांग्रेस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे। वह कभी राहुल की टीम का अहम हिस्‍सा थे। पिछले झारखंड चुनाव के दौरान कांग्रेस ने उन्‍हें वहां का प्रभारी बनाया था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अध्यादेश मामले में केंद्र सरकार को SC का नोटिस, AAP सरकार को भी याचिका में बदलाव का आदेश दिया

Posted by - July 10, 2023 0
सुप्रीम कोर्ट ने नौकरशाहों पर नियंत्रण से संबंधित केंद्र द्वारा जारी अध्यादेश की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली दिल्ली…

पैगंबर पर टिप्पणी- बौखलाया आतंकी संगठन अलकायदा! दिल्ली-मुंबई समेत 4 शहरों में दी उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट

Posted by - June 8, 2022 0
नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है।…

Bharat Jodo Yatra : युवक ने की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आत्महत्या की कोशिश, यात्रा का कर रहा था विरोध

Posted by - December 8, 2022 0
राजस्थान के कोटा में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *