बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव क्षेत्र अब यह चक्रवात जवाद का रूप ले रहा है। शनिवार को यह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। ओडिशा के तटीय इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। प्रभाव वाले क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। वहीं ओडिशा में अब तक 55 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है।
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में इस समय भी हवा 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही है। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में आज भारी बारिश का अनुमान है। वहीं अगले 12 घंटे में यह तूफान पुरी तट पर पहुंच सकता है। ओडिशा में 19 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।