रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पडोसी देश पाक और चीन को दी चेतावनी- कहा सीमा लांघी तो सर्जिकल या एयर स्ट्राइक से नहीं चूकेंगे  

269 0

शहीद सम्मान समारोह में पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन को चेताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में शांति को अस्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास करता है, लेकिन हमने उन्हें स्पष्ट संदेश दिया है कि हम पलटवार करेंगे। कहा कि यह एक नया और शक्तिशाली भारत है।

मुख्यमंत्री धामी की तारीफ
समारोह में राजनाथ सिंह कहा कि उत्तराखंड में चार धाम हैं और अगर सैन्य धाम बना तो यह पांचवां धाम होगा। इस धाम में शहीदों के घरों की मिट्टी होगी। सैन्य धाम में शहीदों और उनके गांवों के नाम भी लिखे जाएंगे। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह धामी भी अच्छे फिनिशर हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत चाहता है कि अपने पड़ोसियाें से अच्छे रिश्ते हों, लेकिन कुछ ऐस भी देश (पाकिस्तान) हैं जिन्हें नहीं पता की पड़ोसी देशों से कैसे रिश्ते रखे जाते हैं। वह बराबर आतंकवादी हमलों के माध्यम से भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि अगर ज्यादा गड़बड़ करोंगे तो हम सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राक कर सकते हैं, एयर स्ट्राइक कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि एक और पड़ोसी (चीन) देश है। जिनके साथ हम पड़ोसियों जैसे रिश्ते रखना चाहते हैं।

हम मुंह तोड़ जवाब देंगे
कहा कि सेना के अफसरों से हमारा लाइव कॉनटेक्ट रहता है। उनकी हर गतिविधि की हमें खबर रहती है। इतिहास गवाह है कि हमने न किसी देश पर आक्रमण किया है और न ही किसी देश की जमीन पर कब्जा किया है। दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है जो भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा कर सके और अगर कोई ऐसी हिमाकत करेगा तो हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। वहीं नेपाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल का रोटी-बेटी का रिश्ता है, जिसे दुनिया को कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंच कर शहीद कुंडल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वह शहीद के माता-पिता से भी मिले। इसके बाद राजनाथ सिंह झौलखेत मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता मौजूद
सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल आदि मौजूद रहे।

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक से शुरू हुई शहीद सम्मान यात्रा
कुछ दिन पहले चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया था। इस दौरान प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया था। वहीं, देहरादून में बन रहे सैन्यधाम के लिए सवाड़ गांव से मिट्टी भी ली गई।

सैन्य धाम में लाई जाएगी शहीद सैनिक के घर के आंगन की मिट्टी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पुरुकुल में भूमि हस्तांतरित कर दी है। सैन्य धाम में एक भव्य स्मारक के साथ म्यूजियम, बहादुरी पदक गैलरी, महत्वपूर्ण लड़ाइयों का विवरण एवं सेना से जुड़े अन्य कई साजो सामान को भी प्रदर्शित किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा।

इस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले राज्यभर में शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें प्रदेश के प्रत्येक शहीद सैनिक के घर के आंगन की मिट्टी देहरादून के सैन्य धाम में लाई जाएगी। इसे निर्माण स्थल पर स्मारक के निर्माण में प्रयोग किया जाएगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

BJP सांसद की दो पत्नियां, ‘पतिदेव’ ने दोनों के साथ मनाया करवा चौथ, सामने आई तस्वीर

Posted by - October 14, 2022 0
करवा चौथ (Karva Chauth) का पर्व गुरुवार को देशभर में धूमधाम से मनाया गया. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत…

UP: कैबिनेट मिनिस्टर राकेश सचान को अवैध हथियार मामले में एक साल सजा,कोर्ट से आदेश की प्रति लेकर भागने का आरोप!

Posted by - August 8, 2022 0
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा, एवं वस्त्रोद्योग तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम…

जेपी नड्डा ने कहा- कांग्रेस ने भाई-भतीजावाद और मोदी ने राष्ट्रवाद को बढ़ाया

Posted by - April 22, 2022 0
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने…

नए साल से पहले आम आदमी को बड़ी राहत, सस्ते कपड़े पर नहीं बढ़ेंगी GST दरें

Posted by - December 31, 2021 0
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में देश की राजधानी दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 46वीं बैठक (GST Council 46th…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *