नई दिल्ली- महिला की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना, देखें वीडियो

453 0

दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के शालीमार बाग इलाके में एक महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महिला ने इसके लिए स्‍थानीय विधायक पर आरोप लगाए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की विधायक वंदना कुमारी पर गुंडे भेजकर उन्‍हें पिटवाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में भी इसका जिक्र है, पर FIR में विधायक का नाम नहीं है। इस संबंध में FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं केा गिरफ्तार किया है, जबकि अन्‍य की तलाश जारी है।

CCTV में कैद घटना
घटना का जो CCTV फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक कार आकर रुकती है, जिसमें से दो लड़कियां बाहर निकलती हैं। इसके तुरंत बाद कुछ लोग वहां आ जाते हैं, जो लड़कियों से बदसलूकी और उनकी पिटाई करने लगते हैं। इसके बाद कार में ड्राइव‍िंग सीट से एक महिला उनके बचाव में बाहर निकलती है। पर हमलावर बुरी तरह उस महिला की पिटाई करते हैं। उन्‍हें लाठी-डंडों से महिला की पिटाई करते देखा जा सकता है। इसके बाद वे मौके से फरार हो जाते हैं।

यह घटना 19 नवंबर, 2021 (शुक्रवार) रात तकरीबन 10 बजे की है। बुरी तरह घायल महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अस्‍पताल से बाहर निकलने के बाद महिला ने सबसे पहले CCTV फुटेज निकलवाए और फिर पुलिस में इसे लेकर शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा ट्रक, 2 लोगों की मौत- 4 घायल, 5 लोग लापता

Posted by - March 21, 2022 0
उत्तराखंड- उत्तरकाशी (Uttarkashi) में एक ट्रक खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. दुर्घटना  में 2 की मौत…

बीरभूम की घटना पर संसद में छलके रूपा गांगुली के आंसू, कहा- लोग घर छोड़कर भाग रहे, बंगाल अब जीने लायक नहीं रहा

Posted by - March 25, 2022 0
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीरभूम में पिछले दिनों हुई कथित हिंसा को लेकर शुक्रवार को राज्यसभा में हंगामा देखने…

सरकार की बड़ी कार्रवाई- देश विरोधी कंटेंट वाले 35 यूट्यूब चैनल 2 ट्विटर, 2 इंस्टाग्राम, 2 वेबसाइट एक फेसबुक अकाउंट ब्लॉक

Posted by - January 21, 2022 0
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 यूट्यूब चैनल, 2…

बिहार के बजट में नौकरियों की भरमार, BPSC में 49 हजार, BSSC में 29 हजार और BTSC में 12 हजार भर्तियां

Posted by - February 28, 2023 0
बिहार में आज फरवरी के अंतिम दिन वित्त मंत्री विजय चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *