फिर आंदोलन की राह पर किसान, 20 मार्च को दिल्ली कूच और महापंचायत का आह्वान

142 0

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर फिर किसानों का जत्था नजर आ सकता है। दरअसल किसानों का आंदोलन फिर एक बार जोर पकड़ सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा ने दोबारा एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। 20 मार्च को दिल्ली कूच कर महापंचायत की तैयारी में किसान हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक हुई। इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा ने 20 मार्च को दिल्ली कूच कर महापंचायत करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने जो किसानों से वादे किए थे, वो अभी तक पूरे ना होने की वजह से किसान दोबारा दिल्ली में एक महापंचायत की तैयारी करने जा रहे हैं। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अपनी कई मांगों पर पहले भी लंबा आंदोलन कर चुके हैं। कई दौर की बातचीत के बाद सरकार ने मांगों को पूरा करने का वायदा तो किया था लेकिन किसानों का कहना है कि हमारी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है।

20 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे देश भर के किसान

पिछली बार किसान आंदोलन बहुत लंबा चला था और किसानों ने सरकार के सामने अपनी कुछ मांगे रखी थी। सरकार ने किसानों की मांगें सुनकर किसानों के साथ बात कर आंदोलन को शांत कराया था। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबित मांगों को लेकर किसान फिर से आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। इन मांगों को लेकर देशभर के किसान अब 20 मार्च को दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

सरकार अपने वायदों को भूल गई, याद दिलाने जाएंगे दिल्ली

उनका कहना है किसान आंदोलन के समय सरकार ने जो वादे किए थे वो अभी तक पूरे नहीं किए हैं। सरकार अपने वादों को भूल गई है। ऐसे में सरकार को उन वादों को याद दिलाने के लिए दिल्ली में महापंचायत की जाएगी। वहीं इसी महापंचायत में किसान आंदोलन को लेकर फैसला किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन आज कर रही महापंचायत

संयुक्त किसान मोर्चा की इस बैठक में यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई प्रदेशों के किसान संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए थे। एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर किसानों की भारी भीड़ दिखाई देने की संभावना है। दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन आज मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में महापंचायत कर रही हैं। इस महापंचायत में आगे की रणनीति बन सकती है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मनीष सिसोदिया की जमानत पर सीबीआई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, 10 मार्च को होगी सुनवाई

Posted by - March 4, 2023 0
सीबीआई कोर्ट ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट के…

दिल्ली के लाल किला पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी करेंगे संबोधित

Posted by - December 24, 2022 0
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के लाल किला पहुंच चुकी है। दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हजारों की…

राम कोई महापुरुष थे, हम ऐसा नहीं मानते हैं, बोले बिहार के पूर्व सीएम, यूपी में राजा मिहिर भोज की जाति को लेकर घमासान

Posted by - September 22, 2021 0
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए भगवान राम के अस्तित्व पर…

कोरोना को देखते हुए दिल्ली में न्यू ईयर और क्रिसमस पार्टी पर रोक, DDMA ने दिए सख्त निर्देश

Posted by - December 22, 2021 0
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते केसों के चलते नई गाइडलाइंस जारी की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *