सरकारी अस्पताल में महिला मरीज से रेप, कर्नाटक से सामने आया दिल दहलाने वाला मामला, आरोपी गिरफ्तार

134 0

बीमारी चाहे कोई भी हो लोग इलाज के लिए अस्पताल जाते है। जहां डॉक्टर-नर्स सहित अन्य सहयोगी स्टाफ उनका इलाज कर लोगों को नया जीवन देते है। इसी कारण डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। धरती के भगवान जहां लोगों की जान बचाते है उस अस्पताल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज का रेप किया गया। चौंकाने वाली घटना में दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के कलबुर्गी से सामने आई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमस) में हुई। जहां महिला सात महीने से इलाज करा रही थी।

महबूब पाशा नामक शख्स ने दरिंदगी को दिया अंजाम-

सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने शनिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को दूसरे शख्स ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान महबूब पाशा के रूप में हुई है। यह घटना गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमस) में हुई।

रात 11 बजे वार्ड में घुसकर मरीज की लुटी अस्मत-

कर्नाटक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे आरोपी वार्ड में घुसा और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद एक शख्स ने उसे पकड़ लिया और अधिकारियों को सौंप दिया। पीड़ित महिला का सात माह से अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्रह्मपुरा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

2020 में लखनऊ में सामने आया था ऐसा ही मामला-

इससे पहले ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया था। अक्टूबर 2020 में लखनऊ के सरकारी अस्पताल से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां एक महिला मरीज को बेहोशी की दवा देकर रेप करने के आरोप में डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

बेहोशी की दवा देकर महिला मरीज से रेप-

लखनऊ वाले केस की पीड़िता ने बताया था कि वह 30 अप्रैल को इलाज के लिये भाऊराव देवरस अस्पताल गई थी, जहां दोनों आरोपियों ने बेहोशी की दवा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गत मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज कर अगले दिन आरोपी वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

केंद्र सरकार के जाते ही जेल जाएंगे अक्षय कुमार, तभी नहीं छोड़ रहे विदेशी नागरिकता- बोले एक्टर KRK

Posted by - November 26, 2022 0
अभिनेता केआरके उर्फ कमाल आर खान(Kamal R. Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने किसी ना…

दिल्ली में दिल दहलाने वाला मामला, बिल्डर की पत्नी का बेरहमी से कत्ल, फिर हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

Posted by - July 28, 2023 0
दिल्ली में 42 साल की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाद में हमलावर ने खुद को…

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर तोड़फोड़ और आगजनी , अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना ISIS से की थी

Posted by - November 15, 2021 0
नई दिल्ली: नैनीताल में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़ की गई है। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब…

रेप के आरोप में लिंगायत मठ के प्रमुख शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत

Posted by - September 2, 2022 0
कर्नाटक में बेहद प्रभावशाली लिंगायत मठ के प्रमुख शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मध्य…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *