तिहाड़ जेल से बड़ी खबर आई है। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जेल के मंडोली जेल में मंगलवार सुबह हत्या कर दी गई। जेल अधिकारियों का कहना है कि ताजपुरिया के विरोधी गुट ने लोहे की रॉड घोंपकर टिल्लू की हत्या की।
टिल्ली दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट में आरोपी था। जेल अधिकारियों का कहना है कि टिल्लू को घायल अवस्था में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। टिल्लू की हत्या के बाद जेल में हड़कंप मच गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।