हिमाचल प्रदेश: परवाणू टिंबर ट्रेल में फंसी 2 केबल कार, सभी 15 लोगों को बचाया गया

280 0

सोलन जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। यहां टिंबर ट्रेल रोपवे में केबल कार बीच रास्ते में फंस गई। 2 केबल कारों में 15 लोग फंस गए, जिन्हें बाद में बचा लिया गया। सोलन के टीटीआर रिसोर्ट परवाणू में टेक्निकल फाल्ट आने के कारण कुछ घंटो तक यह केबल कार फंस रही। यात्रियों को बचाने के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया।

आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने जानकारी दी कि दो केबल कारों में कुल 15 लोग फंसे हुए थे। ऊपर जाने वाली ट्रॉली में चार और डाउनहिल ट्रॉली में 11 लोग थे। एनडीआरएफ की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचेगी, वायुसेना अलर्ट पर है। पहले चरण में अपहिल ट्रॉली में सवार चार लोगों को बचा लिया गया। डाउनहिल ट्रॉली में सवार 11 लोगों में से 7 को बचा लिया गया है और शेष 4 के आधे घंटे में बचा लिए जाने की उम्मीद है। बाद में सभी को बचा लिया गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी 11 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। खराब मौसम के कारण बचाव दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मैं गृह मंत्री अमित शाह को एनडीआरएफ टीम को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचाने और फंसे हुए लोगों के बचाव के लिए वायुसेना को अलर्ट पर रखने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

एनडीआरएफ अधिकारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि इस बचाव अभियान में सबसे बड़ी बाधा फंसे हुए पर्यटकों को यह विश्वास दिलाना था कि हम उन्हें सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल सकते हैं। पूरे रेस्क्यू में करीब 3-4 घंटे लगे। इसके अलावा हम हाल ही में रोपवे का सर्वेक्षण कर रहे हैं।

केबल कार के भीतर फंसे लोगों के वीडियो भी सामने आए। वह वीडियो में खुद को रेस्क्यू करने की अपील करते सुनाई दे रहे हैं। केबल कार में फंसे एक शख्स ने बताया कि वह पिछले दो घंटे से केबल कार के अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली है।

वहीं परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने घटना को लेकर बताया कि केबल कार सिस्टम में तकनीकी खराबी आने की वजह से दो वरिष्ठ नागरिकों और चार महिलाओं समेत 11 लोग पिछले डेढ़ घंटे से केबल कार ट्रॉली में फंसे हुए हैं। उनके बचाव के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सबको सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

30 साल पहले हुआ था बड़ा हादसा

बता दें कि इस रोपवे पर 30 साल पहले भी एक बड़ा हादसा हुआ था। साल 1992 में इस रोपवे पर करीब 10 जिंदगियां तीन दिनों तक केबल कार में फंसी हुईं थीं। तब आर्मी और एयरफोर्स के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया था। दुख की बात यह थी कि उस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव

Posted by - January 13, 2022 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। उन्हें अयोध्या से…

कर्नाटक में बड़ा हादसा, हैदराबाद जा रही स्लीपर बस में लगी आग, सात यात्री जिंदा जले, 12 की हालत गंभीर

Posted by - June 3, 2022 0
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां आज सुबह एक एसी बस में…

मिशन 2024: नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, लोकसभा चुनाव तक बने रहेंगे BJP अध्यक्ष

Posted by - January 17, 2023 0
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने…

VIDEO: ‘रूसी सैनिक भारतीय लड़कियों को उठाकर ले गए’, यूक्रेन में फंसी लखनऊ की बेटी ने PM से लगाई ये गुहार

Posted by - March 2, 2022 0
नई दिल्ली: रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन से कई परेशान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। पूर्वी यूरोपीय…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *