कर्नाटक में बड़ा हादसा, हैदराबाद जा रही स्लीपर बस में लगी आग, सात यात्री जिंदा जले, 12 की हालत गंभीर

261 0

दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां आज सुबह एक एसी बस में आग लग गई। जिससे बस में सवार सात यात्री जिंदा जल गए। करीब एक दर्जन यात्री बुरी तरह से झुलस गए है। जिनका हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। यह हादसा कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि एसी बस हैदराबाद जा रही थी।

यह हादसा बीदर-श्रीरंगपटना हाईवे पर कलबुर्गी जिले के कमलापुर तालुक के बाहरी इलाके में सुबह करीब 6.30 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार बस गोवा से हैदराबाद जा रही थी। घटना से संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक लॉरी से टकराने के बाद बस में आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे।

हादसे का शिकार हुई एसी बस गोवा के ऑरेंज कंपनी की थी। टक्कर के बाद बस में इतनी भीषण आग लगी स्थानीय लोग चाहकर भी उसके पास नहीं जा सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड विभाग के लोग दमकल लेकर पहुंचे। घंटों तक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने से बस बुरी तरीके से खाक हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी मृतक हैदराबाद के रहने वाले थे। कलबुर्गी के एसपी ईशा पंथ ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह संदेह है कि 7 से 8 यात्री बस के अंदर फंस गए थे, जिस कारण उनकी जलकर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हालांकि, इस स्तर पर त्रासदी में मौतों की सही संख्या बताना संभव नहीं है। 12 यात्री घायल हैं, जिन्हें कलबुर्गी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तीनों सेना प्रमुखों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- अग्निवीरों को भी मिलेंगे गैलेंट्री अवॉर्ड, नहीं बदलेगी रिक्रूटमेंट प्रक्रिया

Posted by - June 21, 2022 0
अग्निपथ योजना को लेकर कई सवाल हैं जो उठ रहे हैं। आज देश की तीनों सेनाओं के प्रमुख ने एक…

दिल्ली प्रगति मैदान में गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े लूट करने वाले चारों लुटेरे गिरफ्तार, ऐसे आए पकड़ में

Posted by - June 27, 2023 0
दिल्ली के प्रगति मैदान की सुरंग में कैब रोककर गन प्वाइंट पर दिन दहाड़े लूट करने वाले चारों लुटेरों को…

उद्धव के फैसले पर डिप्टी स्पीकर की मुहर, एकनाथ शिंदे की जगह अजय चौधरी संभालेंगे शिवसेना विधायक दल का पद

Posted by - June 24, 2022 0
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच सीएम उद्धव ठाकरे के फैसले पर डिप्टी स्पीकर ने मुहर लगा दी है।…

कोरोनावायरस : बीते 24 घंटे में 201 नए कोविड-19 केस, देश में कुल 3,397 सक्रिय मामले

Posted by - December 24, 2022 0
नई दिल्ली. चीन ही नहीं अब कोरोनावायरस ने जापान में अपना कहर बरपा दिया है। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण काबू…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *