हैलो, मैं आतंकवादी बोल रहा हूं…जब आई दिल्ली पुलिस को कॉल, जानें फिर क्या हुआ

250 0

दिल्ली (Delhi) में आतंकी हमले का खतरा हमेशा बना रहता है। कई बार देश की राजधानी दिल्ली आतंकी हमलों को झेल चुकी है। कई हमलों में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को ऐसे ही एक हमले की आशंका से दिल्ली पुलिस परेशान हो उठी।

शकरपुर कंट्रोल रूम में शुक्रवार को जो कुछ हुआ उससे कुछ समय के लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी सकते में आ गए। शुक्रवार को कंट्रोल रूम में फोन आया। उधर से कहा गया कि वो एक आतंकवादी है और वो थाने में सरेंडर करना चाहता है। अगर पुलिस चाहे तो पकड़ने के बाद उसे फांसी पर लटका दे।

जिस पुलिस कर्मी ने यह फोन कॉल सुना, उसने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। आनन-फानन में कॉल करने वाले की तलाश शुरू हो गई। डर था कि अगर ज्यादा देर हुई तो कहीं आतंकी हाथ से न निकल जाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फोन करने वाले के नंबर से उसके घर का पता खोज निकाला।

जैसे ही घर का पता चला, पुलिस की एक टीम उसके घर पर पहुंच गई। वहां जो उसे पता चला वो काफी चौंकाने वाला था। पुलिस को पता चल कि जिस शख्स ने फोन किया है वो मानसिक रूप से बीमार है। उसका काफी समय से इलाज चल रहा है, लेकिन सुधार नहीं है। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम को राहत महसूस हुई और वो फोन कॉल करने वाले को छोड़कर वापस लौट आई। जिसके बाद इसकी जानकारी ऊपर के अधिकारियों को भी दी गई।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झूठी है कांग्रेस, आंखों में धूल झोंकना इनकी आदत,’ हिमाचल में बोले मोदी

Posted by - November 5, 2022 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के रक्षा सौदों में पहला घोटाला कांग्रेस ने किया. जब तक कांग्रेस रही,…

लैंडस्लाइड से 71 की मौत, 700 सड़कें ब्लॉक, स्कूल-होटल जमींदोज… हिमाचल CM बोले- उबरने में लगेगा एक साल

Posted by - August 17, 2023 0
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण पिछले तीन दिनों में कम से कम 71 लोगों की जान जा चुकी है…

फारूक अब्दुल्ला ने फिर की पाकिस्तान संग बातचीत की वकालत, केंद्रीय मंत्री बोले- उनको वहीं बस जाना चाहिए

Posted by - December 14, 2021 0
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला बार-बार यह कह रहे हैं कि भारत सरकार को…

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का 98 साल में निधन, भारत को अनाज के मामले में ऐसे बनाया आत्मनिर्भर

Posted by - September 28, 2023 0
हरित क्रांति (ग्रीन रेवोल्यूशन) के जनक और प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का गुरुवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *