यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

301 0

मथुरा:उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को थाना सुरीर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो के परखच्चे उड़ गये। पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर के पीआरओ ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को थाना सुरीर क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी के बेकाबू होकर पुलिया से टकराने से हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में मध्य प्रदेश पुलिस के जवान भी शामिल है।

माइल स्टोन के पास हुआ हादसा

यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 पर यह हादसा हुआ, जिसमें गाड़ी टूटकर दो हिस्सों में बंट गई। गाड़ी में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के भूडेरा थाने की पुलिस टीम सवार थी। टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा पुलिस आरोपितों के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश को जा रही थी। घायलों को अग्रवाल लाइफ लाइन औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को हुए सड़क हादसे के बाद एक्सप्रेस वे की एक लाइन बंद हो गई। हादसा आगरा से नोएडा जाते हुए मार्ग पर हुआ।

 टीकमगढ़ के निवासी थी लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना बुडेरा क्षेत्र से एक किशोरी को पिंटू नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। थाना बुडेरा पुलिस को युवक की लोकेशन हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी। युवक को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी करने के लिए थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल आरोपित युवक की बहन उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे। चालक जगदीश बोलेरो को चला रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सोनिया गांधी का भाजपा सरकार पर निशाना, बोलीं- महंगाई की मार से महिलाओं को घर चलाने में हो रही दिक्कत

Posted by - February 21, 2022 0
सोमवार को उत्तर प्रदेश के राजनीतिक महासमर में वर्चुअल रैली कर कांग्रेस की अंतर‍िम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी…

Hyderabad:पंडाल में घुसकर देवी दुर्गा माता की मूर्ति तोड़ी, 2 मुस्लिम महिलाएं गिरफ्तार

Posted by - September 27, 2022 0
हैदराबाद के एक पूजा पंडाल में देवी दुर्गा माता की मूर्ति को तोड़ने के आरोप में दो मुस्लिम महिलाओं को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *